फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope 2024: मेष से लेकर मीन राशि तक, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024

Sun, 31 Dec 2023 09:39 AM IST
विनोद शुक्ला मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 31 Dec 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
horoscope 2024 yearly rashifal horoscope predictions varshik rashifal 2024 and horoscope 2024 in hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

Horoscope 2024: 01 जनवरी से नया साल 2024 शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार इस बार नया वर्ष शुरू होने से पहले गजलक्ष्मी राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है। नया साल 2024 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और नई चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा। नया साल 2024 सभी के जीवन में ढे़र सारी उम्मीदें और सपनों के साकार होने वाला साल साबित हो इस बारे में सब लोग सोचते हैं। सभी लोग इस बात को जरूर सोचते हैं कि  कि बीते साल जो हमारे काम अधूरे रह गए हैं, वे आने वाले नए साल में जरूर पूरे होने चाहिए। नए साल पर करियर में एक नया मुकाम हासिल हो, जीवन में पैसे से संबंधित सभी तरह की बाधाएं आने वाले साल में न रहें और अपनों का प्यार नए साल में मिलता रहे ऐसी उम्मीदें रखते हैं। हम सभी लोगों के मन में आने वाले नए साल में नौकरी, बिजनेस, धन-दौलत, ऐशोआराम, शिक्षा, प्यार और सेहत कैसा रहेगा, इस बात को जानने की उत्सुकता हमेशा रहती है। इन सभी सवालों के जवाब को जानने के लिए ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से वार्षिक राशिफल की मदद ली जाती है।





वार्षिक राशिफल (Varshik Rashifal 2024) में आने वाले वर्ष की भविष्यवाणी की जाती है, जिसमें जातकों की राशि के आधार पर नया वर्ष उनके लिए क्या संकेत दे रहा है जैसे कि- नए वर्ष में करियर कैसा रहेगा ? वित्तीय मामलों में आपके पास पैसे आएंगे या खर्च का बोझ बढ़ेगा? ग्रहों की चाल से आपका भाग्योदय होगा कि नहीं? लव लाइफ में रोमांस रहेगा या फिर परेशानी? परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपका व्यवहार कैसा होगा? वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी हमें बता रहे हैं कि सभी 12 राशियों के लिए नया वर्ष 2024 कैसा रहने वाला होगा? 

horoscope 2024 yearly rashifal horoscope predictions varshik rashifal 2024 and horoscope 2024 in hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशिफल 2024
मेष राशि का स्वामी मंगल है, जो जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। मेष राशि के जातक सुंदर, आकर्षक और कलात्मक होते हैं। मेष राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। सही और गलत को लेकर इनका अपना अलग नजरिया होता है। इनमें गजब की नेतृत्व क्षमता होती है और ये लोग अपना रास्ता खुद बनाने में यकीन रखते हैं।

राशि स्वामी- मंगल
राशि नामाक्षर- चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ
आराध्य -श्री हनुमान जी
भाग्यशाली रंग - लाल
राशि अनुकूल वार- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार


करियर
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। वर्ष के आरंभ से अप्रैल तक सप्तम भाव पर गुरु की दृष्टि के प्रभाव से आप व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। नवीन व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा समय है। राशि में स्थित गुरु नवीन विचारधारा और नई योजनाओं को जन्म देगा, जिससे अपने व्यापार को और मजबूत बना सकते हैं। द्वादश भाव में भाव में स्थित राहु के प्रभाव से कार्यों में गुप्त शत्रुओं द्वारा रूकावटों को आप अपने विवेक से अनुकूल बना लेंगे। द्वादश भाव का राहु व्यावसायिक यात्राएं भी देगा यदि आप विदेश जाने की चाह रखते हैं, तो इस वर्ष में इसके लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में आपको सफलता भी मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए छठें भाव का केतु स्थांतरण के योग बना सकता है। वैसे नौकरी और व्यवसाय के मामले में साल 2024 अच्छा ही रहने वाला है। 

परिवार
पारिवारिक दृष्टि से या वर्ष अनुकूल रहेगा आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। अप्रैल के बाद परिवार में सदस्य संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। द्वादश भाव में स्थित राहु की दृष्टि चतुर्थ भाव में होने से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन राशि में स्थित गुरु इस स्थिति को अनुकूल बना देंगे। संतान की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ बहुत उत्तम रहेगा। पंचम स्थान पर गुरु और शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आपके बच्चों की उन्नति होगी। यदि आपकी संतान विवाह के योग्य हैं तो उनका विवाह संस्कार भी हो सकता है। संतान जन्म होने से भी आपके घर में खुशी आ सकती है।

स्वास्थ्य
वर्ष के प्रारंभ से राशि में स्थित गुरु के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा। आपके मन में सदैव अच्छे विचार आएंगे जिससे आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। मौसम जनित रोगों से स्वास्थ्य पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा किंतु अप्रैल के बाद स्वास्थ्य को लेकर कुछ सावधानियां आवश्यक होगी। राहु और केतु का गोचर आपके बारहवें और छठे भाव पर होगा इसलिए अचानक से लगने वाली बीमारियां और संक्रमण वाले रोगों से आपको सावधान रहना होगा।

आर्थिक स्थिति 
आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। व्यापार अनुकूलता के कारण धनागम में वृद्धि होगी। एकादश स्थान का शनि आपको व्यापार से लाभ प्राप्त करवा सकते है। परिवार में मांगलिक कार्य के चलते धन का व्यय हो सकता है। द्वादश राहु के कारण आप निवेश के मामले में सावधान रहें यदि निवेश करना चाहते हैं तो उसे क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से ही संपन्न करें।

परीक्षा प्रतियोगिता
यह वर्ष प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। यदि उच्च शिक्षा हेतु उच्च शैक्षिक संस्थान में प्रवेश पाना चाहते हैं तो वर्ष का प्रारंभ अनुकूल है। पंचम स्थान में गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

उपाय
मंगलवार के दिन व्रत रखें और हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। साथ ही इस दिन हनुमान चालीसा अथवा बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें।
horoscope 2024 yearly rashifal horoscope predictions varshik rashifal 2024 and horoscope 2024 in hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोग स्वभाव से बहुत शांत और कोमल होते हैं। इस राशि के लोग अपनी क्षमता को अच्छी तरह से जानते हैं। इन्हें धन, संपत्ति और मान-सम्मान अच्छा लगता है। इस राशि के जातक दृढ़निश्चयी होते हैं। कठोर से कठोर फैसले लेने से भी हिचकते नहीं हैं। वृषभ राशि के लोगों को अनुशासन पसंद होता है और वो इसमें कभी भी लापरवाही करना पसंद नहीं करते हैं।

राशि स्वामी- शुक्र
राशि नामाक्षर- ई,उ,ए,ओ,वा,वू,वे,वो
आराध्य - श्रीदुर्गा जी
भाग्यशाली रंग- सफेद, चमकीला सफेद
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, बुधवार, शनिवार 


करियर
वृषभ राशि के लिए करियर की दृष्टि से यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष शनि आपकी राशि से दशम भाव में रहने वाले हैं जिसके चलते आपको कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। वर्ष के आरंभ में द्वादश स्थान में गुरु के गोचरीय प्रभाव से कार्य व्यवसाय में विदेशी संबंधों से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों को अपने कार्य स्थल पर मान सम्मान प्राप्त होगा। मई से सप्तम स्थान पर गुरु एवं शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मई से वर्षांत तक राशि स्थान का गुरु व्यापार में नए अवसरों को प्रदान करेगा। ग्यारहवें भाव में स्थित राहु का गोचर धन आगमन के नए मार्ग बनाएगा।

परिवार
वर्ष के आरंभ में चतुर्थ स्थान पर गुरु और शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से पारिवारिक अनुकूलता बनी रहेगी। परिवार में परस्पर सहयोग और भावनात्मक लगाव रहेगा। अप्रैल के बाद का समय और अनुकूल हो रहा है। आपके परिवार में पुत्र आदि का विवाह या मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सप्तम स्थान पर गुरु एवं शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। समय काफी अनुकूल हो रहा है आपके बच्चे अपने परिश्रम से आगे बढ़ेंगे वह शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे।

स्वास्थ्य
द्वादश स्थान के गुरु आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बना सकते हैं। गुरु ग्रह के अग्नि तत्व राशि में होने के कारण पित्त या पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचरीय प्रभाव राशि स्थान में होने से स्वास्थ्य, दिनचर्या और आहार संबंधी सुधार आना शुरू हो जाएगा।

आर्थिक स्थिति
एकादश स्थान के राहु इस वर्ष अचानक लाभ कराते रहेंगे। अप्रैल से देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि में होने के कारण सर्व प्रकारण उन्नति होगी। आपके प्रयास से आपकी आर्थिक स्थिति सृदृढ़ होगी। जमीन जायदाद से संबंधित रुके हुए कार्य इस वर्ष संपन्न होने की पूरी संभावना बनती है।

परीक्षा प्रतियोगिता 
वर्ष आरंभ में परीक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता नहीं मिलेगी। अप्रैल के बाद देवगुरु बृहस्पति के गोचर राशि में होने के बाद समय पूर्णता अनुकूल हो जाएगा। देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव में होने के कारण प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। अनुभवी और गुरु समान व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय
इस वर्ष माता-पिता, गुरु, साधु संन्यासी और अपने से बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करें, मंदिर या धार्मिक स्थान पर केला या बेसन के लड्डू वितरित करें और नित्य प्रात काल सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
horoscope 2024 yearly rashifal horoscope predictions varshik rashifal 2024 and horoscope 2024 in hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशिफल 2024
मिथुन राशि के जातक बहुत आकर्षक होते हैं। वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। जीवन में हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं। इस राशि के लोग बुद्धिमता को महत्व देते हैं। इस राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। राशि स्वामी बुध होने के कारण यह अपने बोलने के अनोखे अंदाज से दूसरों को आकर्षित कर लेते हैं।

राशि स्वामी - बुध
राशि नामाक्षर - का,की,कु,घ,छ,के,को,हा
आराध्य -श्री गणेश जी
भाग्यशाली रंग - हरा
राशि अनुकूल वार- बुधवार, शुक्रवार, शनिवार 


करियर
वर्ष की शुरुआत में सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आप व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे। नया व्यापार करने के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में आपको भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। एकादश स्थान पर गुरु एवं शनि के संयुक्त गोचरीय प्रभाव से अधिकारियों व वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा तथा आय में वृद्धि होगी। वर्ष भर शनि की तीसरी दृष्टि आपके आय भाव पर पड़ती रहेगी। इससे आपकी आय अच्छी होगी और सबसे खास बात यह है कि आप बचत करने के बारे में सोचेंगे। अप्रैल के बाद से गुरु का गोचर बारहवें में भाव पर होगा इसलिए ज़्यादातर पैसा आपकी यात्राओं पर खर्च होगा। 

परिवार
वर्ष के आरंभ में व्यस्तता के कारण आप अपने परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपको भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। तृतीय स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पंचम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपके बच्चों की उन्नति होगी। वह अपने बौद्धिक बल से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। नव विवाहित व्यक्तियों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रभावित हो सकता है अतः उसे समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

स्वास्थ्य
मानसिक रूप से इस वर्ष आप संतुष्ट रहेंगे। किसी प्रकार की कोई चिंता परेशानी नहीं होने के कारण आपका स्वास्थ्य इस वर्ष अनुकूल बना रहेगा। अप्रैल के बाद समय पर प्रतिकूल होने के कारण छोटी-मोटी बीमारियों से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए योगाभ्यास और नियमित दिनचर्या से स्वयं को संतुलित रखने का प्रयास करना चाहिए।

आर्थिक स्थिति
एकादश भाव में गुरु के प्रभाव से धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। यह वर्ष धन आगमन के स्रोतों में वृद्धि के लिए विशेष अनुकूल है। इस समय के अंतराल में आप कोई बड़ा निवेश करेंगे। निवेश या आर्थिक मामले में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले उसे क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। केतु के इस साल चतुर्थ भाव में रहने से आपको ज़मीन से जुड़े कोई काम या पैतृक संपत्ति के लिए अचानक से कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। 

परीक्षा प्रतियोगिता
पंचम स्थान पर गुरु की दृष्टि विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ है। इस वर्ष उच्च शिक्षा हेतु श्रेष्ठ शैक्षिक संस्थान में प्रवेश मिल जाएगा। अप्रैल के बाद छठे स्थान पर गुरु और शनि के संयुक्त दृष्टि प्रभाव से प्रतियोगिता परिक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको इस वर्ष अप्रैल के बाद सफलता मिलेगी।

उपाय
गुरुवार के दिन चने की दाल, केला, बेसन के लड्डू इत्यादि पीली वस्तुओं का दान करें। गुरुवार का व्रत रखें। बुधवार को गणपति भगवान के मंदिर में दूर्वा चढ़ाएं।
विज्ञापन
horoscope 2024 yearly rashifal horoscope predictions varshik rashifal 2024 and horoscope 2024 in hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशिफल 2024
कर्क राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और दूसरों के जीवन से बहुत मतलब रखते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जन्म स्थान से काफी लगाव होता है। चंद्रमा की वजह से इन्हें स्थान परिवर्तन करते रहना पड़ता है। स्वभाव में दृढ़ता होती है, साथ में दुर्बलता भी रहती है। इनकी मनःस्थिति परिवर्तनशील होती है। कर्क राशि वाले जातक अपनी शर्तों पर चलते हुए सज्जनता और विनम्रता का प्रदर्शन करते हैं।

राशि स्वामी -चन्द्रमा
राशि नामाक्षर -ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो
आराध्य -श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग -सफेद, पीला 
राशि अनुकूल वार-सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार 


करियर
वर्ष के प्रारंभ में देवगुरु बृहस्पति दशम भाव में अपना गोचरीय प्रभाव देंगे इसलिए आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। अनुभवी साझेदारी के मिलने से व्यवसाय को एक नया मोड़ मिलेगा और व्यापार में अधिक लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद एकादश स्थान के गुरु आपके व्यापार में आय की वृद्धि करेंगे। अष्टम स्थान का शनि आपके कार्य व्यवसाय में अवरोध भी उत्पन्न करेंगे परंतु आप अपने विवेक से उसे अनुकूल बना लेंगे।

परिवार
चतुर्थ स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे। गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सामाजिक कल्याण के कार्य भी करेंगे। अप्रैल के बाद पंचम स्थान पर गुरु की दृष्टि प्रभाव से नव विवाहित व्यक्तियों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के शुभ योग बने हुए हैं। यदि संतान विवाह योग्य है तो विवाह होने की संभावना इस वर्ष पूर्ण रूप से बनती है।

स्वास्थ्य
इस वर्ष राशि से अष्टम भाव में शनि का गोचर आपको मानसिक रूप से कष्ट देते रहेंगे। अष्टम भाव का शनि कभी-कभी मौसम जनित बीमारियों से परेशान भी कर सकता है। अप्रैल तक गुरु ग्रह का गोचर दशम स्थान में होने से आपके स्वास्थ्य में अनुकूलता प्रदान करेगा। अप्रैल के बाद स्वास्थ्य पर विशेष देना चाहिए। राहु की दृष्टि राशि पर होने समय समय पर मानसिक शांति प्रभावित होती रहेगी।

आर्थिक स्थिति
इस वर्ष द्वितीय स्थान पर गुरु और शनि की दृष्टि प्रभाव से भूमि भवन वाहन इत्यादि वस्तुओं की प्राप्ति होगी। अप्रैल के बाद एकादश स्थान में गुरु ग्रह के गोचर प्रभाव से आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही धनागम में वृद्धि होगी। अष्टम भाव में शनि के गोचर की वजह से कुछ अचानक धन लाभ भी हो सकता है किंतु कहीं पर निवेश सोच समझकर करें अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है।

परीक्षा प्रतियोगिता
प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। छठे स्थान पर गुरु और शनि की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से प्रतियोगिता परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। अप्रैल के बाद गुरु ग्रह की पंचम भाव में दृष्टि शिक्षा हेतु अनुकूल है। विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें आशा की सफलता मिलेगी।

उपाय
इस वर्ष प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में दर्शन और हनुमान चालीसा का पाठ करें। यदि संभव हो तो सुंदरकांड का पाठ शनि की अष्टम ढैया से आपको काफी राहत प्रदान करेगा। शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed