{"_id":"67666f7d06c1fe75570b4054","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-22-december-2024-mesh-mithun-kark-singh-kanya-kumbh-2024-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 22 Dec: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 22 Dec: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 22 Dec 2024 05:45 AM IST
सार
Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 दिसंबर का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal 22 December: दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Horoscope Today 22 December 2024: आज रविवार, 22 दिसंबर का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार को दोपहर 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, फिर इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। 22 दिसंबर को आयुष्मान योग और त्रिपुष्कर योग का संयोग रहेगा।
आज के दैनिक राशिफल की बात करें तो मेष राशि वालों को अपने गुस्से पर नियंत्रण करना होगा। वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहा सकता है। कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छे से बीतेगा। कन्या राशि वालों को उनके कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि वालों को आज लेने-देन से बचना होगा। आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसे बीतेगा। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 22 दिसंबर का राशिफल...
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके काम आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो इससे स्थिति बेकाबू हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कुछ निवेश संबंधी मामलों में पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे पूरा करने कि आप कोशिश करेंगे। आपके कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह भी उसे आसानी से पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी सामाजिक कार्यक्रम से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कोई समस्या हो सकती है, जिसके लिए आप किसी काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपको धन को लेकर किसी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके उसे भरोसे को तोड़ सकता है। आपका कोई पुरानी बीमारी उभरने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों में खूब रुचि रहेगी। आपकी संतान को किसी नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, क्योंकि आप इधर-उधर के कामों में लगकर अपना काफी समय बर्बाद करेंगे। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।