फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 29 December: वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अन्य राशियों का हाल

Fri, 29 Dec 2023 12:23 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 29 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 29 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपने यदि किसी नये निवेश में हाथ डाला, तो इससे आपको नुकसान होगा। हालांकि बिजनेस में आपकी एक के बाद डील फाइनल होगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। आपको संतान की संगत की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे आप पूरा करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
Aaj Ka Rashifal 29 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप परिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। आपके कुछ डिसीजन से आपका कोई नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण आपको उसके लिए दंड भी मिल सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन उसे लोग आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। किसी नये वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आज आप कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप किसी लंबे समय से रुके हुए काम को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको पार्टनरशिप में किए गए कार्य से अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। लेकिन आप उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। आपको किसी नयी डील को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह पूरी होती दिख रही है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed