साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
{"_id":"6583e4f32242cdec3b0e5d21","slug":"venus-transit-2023-in-vrischika-effects-on-12-zodiac-signs-2023-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Venus Transit 2023: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Venus Transit 2023: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव
Thu, 28 Dec 2023 04:39 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 28 Dec 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्र ग्रह 25 दिसंबर 2023 को मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र इस राशि में 18 जनवरी 2024 तक रहने वाले हैं। शुक्र को वैदिक ज्योतिष में भौतिक सुख सुविधा और स्त्री का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र के वृश्चिक राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा ?
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। इस भाव में गूढ़ विद्या और जीवन में होने वाली आकस्मिक घटना का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके दूसरे भाव पर होगी। अष्टम भाव में शुक्र के गोचर से आप अपने जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं पर अधिक धन खर्च करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ एक अच्छा समय बिताने वाले हैं और ससुराल पक्ष के साथ भी आपके रिश्ते अच्छे रहने वाले है। शुक्र की दृष्टि अपनी ही राशि पर जा रही है इसलिए धन के मामले में यह गोचर आपको अच्छी सफलता देने वाला होगा।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि वालों के लिए शुक्र देव लग्न भाव और छठे भाव के स्वामी हैं और अब शुक्र आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस भाव से जातक के व्यापारिक साझेदार और पत्नी का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके लग्न भाव पर होगी। सप्तम भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए एक अच्छा स्त्री सुख लेकर के आने वाला है। अगर आप पार्टनर के साथ व्यापार करना चाह रहे है तो आपका काम इस गोचर में हो सकता है। शुक्र के इस गोचर के दौरान इस बात की पूरी सम्भावना है कि आप अपनी पत्नी के साथ एक रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं। शुक की लग्न पर दृष्टि आपके लिए शुभ होगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके छठे भाव से होगा। इस भाव से व्यक्ति के रोग, ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके द्वादश भाव पर होगी। इस भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए किसी स्त्री पर धन खर्च का योग बना रहा है। कार्यस्थल पर किसी महिला से मतभेद हो सकते हैं। हालांकि विदेश यात्रा और व्यापार के लिए यह शुक्र आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस समय आपके शत्रु आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं इसलिए आपको किसी पर अधिक विश्वास करके नहीं चलना है।
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और एकादश भाव के स्वामी हैं। अब शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव में होगा। इस भाव से शिक्षा, संतान और प्रेम का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके लाभ स्थान पर होगी। शुक्र का यह गोचर आपके लिए परम लाभकारी साबित होगा। प्रेम प्रसंग में आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर आप स्त्री है तो आपका प्रेमी आपको कोई कीमती तोहफा दे सकता है। परिवार के ऊपर धन खर्च करके के योग दिखाई दे रहे है। अगर आप महिला कारोबारी है तो आपको व्यापार में बढ़िया मुनाफा होगा और नए मित्रों से लाभ होने की भी पूरी उम्मीद है।