फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफल: सिंह, कन्या और मीन राशि वालों को मिल सकती है शुभ सूचना, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Mon, 26 Feb 2024 07:20 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 26 Feb 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
26 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 26 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। अध्ययन और आध्यात्म में आपका खूब मन लगेगा। आपके व्यक्तिगत प्रयास रंग लाएंगे। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा और आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक काम को करने में तत्पर रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 26 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। मित्रों का विश्वास आप पर बना रहेगा। आपको अपने करीबियों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिलेगा। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। आपको किसी काम में आ रही समस्या को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। विद्यार्थियों को घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने विभिन्न कामों को समय पर पूरा करना होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूत ही आएगी। कामकाज पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपको किसी उचित अवसर के मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय आप विनम्रता बनाए रखें। जनकल्याण के कार्य पर आपका पूरा साथ रहेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील ना दें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करनी होगी, लेकिन आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना फल न मिलने से आपको थोड़ी निराशा होगी। पारिवारिक मामलों में आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक मामले में आपकी पूरी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर खुलेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed