फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्च में शनि-शुक्र की युति से इन 5 राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत, होगा धन लाभ

Sun, 25 Feb 2024 04:20 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 25 Feb 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
Shani And Shukra Conjunction In Aquarius These Zodiac Sign Will Be Lucky News in Hindi
मार्च माह में शुक्र-शनि की कुंभ राशि में युति - फोटो : अमर उजाला

Shani And Shukra Conjunction 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी जातक या देश की भविष्यफल के लिए ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व दिया जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह किसी एक राशि से दूसरी राशि में आता है तो व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के गोचर के दौरान ऐसी भी स्थिति आती है जब एक ही राशि में दो या दो से अधिक ग्रह एक साथ बैठ जाते हैं तो इसे ज्योतिष शास्त्र की भाषा में ग्रहों की युति कहते हैं। ग्रहों की युति का प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर पड़ता है। मार्च माह में ऐसी ही ग्रहों की युति बनने जा रही है। दरअसल मार्च में कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति बनेगी। इस युति का विशेष असर कुछ राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। कुंभ राशि में शनि-शुक्र की युति कई राशि वालों का भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ और सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। 



शुक्र-शनि की युति का समय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि पहले से कुंभ राशि में विराजमान हैं जहां पर 7 मार्च को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुक्र भी मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस प्रकार से कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति होगी। आपको बता दें कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं और ऐसे में शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश करना और युति बनाना कई राशियों के लिए शुभ संकेत हैं।

Shani And Shukra Conjunction In Aquarius These Zodiac Sign Will Be Lucky News in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
कुंभ राशि में शुक्र-शनि की युति बनने से वृषभ राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगी जिससे करियर और महत्वपूर्ण कार्यो में नए अवसर और सफलताएं प्राप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर हासिल होंगे। नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। मनचाहा काम मिलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा और डील मिल सकती है। 
 
Shani And Shukra Conjunction In Aquarius These Zodiac Sign Will Be Lucky News in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
शुक-शनि की युति से कर्क राशि के जातकों को नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके प्रेम जीवन में उमंग और उल्लास बरकरार रहेगा। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिल सकता है। कार्य में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे रूके हुए कार्य पूरे होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में सुकून और तरक्की मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani And Shukra Conjunction In Aquarius These Zodiac Sign Will Be Lucky News in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
कुंभ राशि में शनि-शुक्र की युति किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि तुला राशि के स्वामी शुक्र अपने मित्र शनि के साथ युति कर रहे हैं। ऐसे में शुभ सूचनाएं और अच्छे फलों की प्राप्ति तुला राशि के जातकों को मिलेगी। जीवन में अचानक धन लाभ और संपन्नता को हासिल करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के नई नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं। निवेश संबंधी लाभ आपको मिल सकता है। 
विज्ञापन
Shani And Shukra Conjunction In Aquarius These Zodiac Sign Will Be Lucky News in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
शनि-शुक्र की युति से मकर राशि वालों को करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed