दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
{"_id":"65d8551b523b04b17c08c524","slug":"aaj-ka-rashifal-24-february-2024-know-today-horoscope-predictions-for-aries-virgo-aries-leo-in-hindi-2024-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: मेष और सिंह राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: मेष और सिंह राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल
Sat, 24 Feb 2024 07:09 AM IST
श्वेता सिंह
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 24 Feb 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
24 फरवरी का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपनी बुद्धिमत्ता से काफी कुछ पा सकते हैं। किसी मित्र की ओर से कोई निवेश संबंधी योजना सुनने को मिल सकती हैं। कला व कौशल में सुधार आएगा और आपका मनोबल चरम पर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आप परेशान रहेंगे।
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों आज अपने आवश्यक काम को समय रहते पूरा करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी मामलों में आप अपने माता-पिता की सलाह से आगे बढ़ें। भौतिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको आज जीवनसाथी की खुशी का ख्याल रखना होगा। आप अपने अनावश्यक खर्च को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके कारण आप अपने संचार धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। भाई व बहनों की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। सामाजिक विषयों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। तभी आप अपने काफी कामों को समय से निपटा पाएंगे।
विज्ञापन
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके चारो ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप सभी को सम्मान देंगे। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से संबंध पहले से बेहतर रहेंगे। आप सबके हित की बात करेंगे। संतान को संस्कारों व परंपराओं का ज्ञान देंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबार में तेजी आएगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। घर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। आपको छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।