फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्च माह में बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशि वालों को होगा धन लाभ और बढ़ेंगी सुख-सुविधाएं

Fri, 23 Feb 2024 12:18 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 23 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
march horoscope 2024 grah gochar in march month positive impact on these zodiac signs
मार्च माह में ग्रहों के गोचर का फल - फोटो : अमर उजाला

March Grah Gochar 2024: जल्द ही अंग्रेजी कैलेंडर का तीसरा महीना मार्च शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च का महीना बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि इस माह कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। ग्रहों के गोचर के अलावा कई ग्रहों की युति भी होगी जिस कारण से कई तरह के शुभ योग भी बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च महीने में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल राशि बदलेंगे और बुध और शनि ग्रह अस्त से उदित अवस्था में आएंगे। ज्योतिष गणना के मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध सबसे पहले 7 मार्च को गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से ही राहु ग्रह मौजूद हैं। इस तरह से बुध और राहु ग्रह की मीन राशि में युति बनेगी। फिर 12 फरवरी को सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र कुंभ राशि में गोचर होंगे। शुक्र के गोचर से कुंभ राशि में शनि-शुक्र ग्रह की युति बनेगी। 14 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर बुध और सूर्य की मीन राशि में युति बनेगी और बुधादित्य योग का निर्माण होगा। वहीं 15 और 18 मार्च को बुध मीन राशि में जबकि शनि कुंभ राशि में उदय होंगे। मार्च माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनका भाग्योदय होगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां...

march horoscope 2024 grah gochar in march month positive impact on these zodiac signs
rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मार्च माह में मेष राशि के जातकों को उनके जीवन में अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। योजनाएं कारगर सिद्ध होंगी। जातक को नौकरी और कारोबार में तरक्की और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। लंबे समय तक अटके हुए कार्य पूरे होंगे। 
march horoscope 2024 grah gochar in march month positive impact on these zodiac signs
rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
मार्च में वृषभ राशि के जातकों के लिए एक साथ कई तरह के शुभ सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का व्यापक प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अनुभव और धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल हासिल होगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना हर तरफ होगी। लंबे समय तक जो कार्य रूके हुए वे पूरे होंगे। यात्रा के भी इस माह बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
march horoscope 2024 grah gochar in march month positive impact on these zodiac signs
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
मार्च का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने की वजह से हर कार्य में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। वाद-विवाद का निपटारा जल्द होगा जिससे आपको काफी राहत भी मिलेगी। लंबे समय तक रहने वाली परेशानियां खत्म होगी। समाज में आपका चारो तरफ मान-सम्मान और कीर्ति बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा और जीवनसाथी का सहयोग आपको हर एक कार्यों में मिलेगा। 
विज्ञापन
march horoscope 2024 grah gochar in march month positive impact on these zodiac signs
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
भाग्य का अच्छा साथ आपको मार्च के महीने में मिलेगा। कोई बड़ा पुरस्कार आपके खाते में आ सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्त्रोतों में इजाफा होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed