फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: हनुमान जन्मोत्सव पर कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों तक का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 23 Apr 2024 12:04 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 23 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
23 April Ka Rashifal - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 23 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से बहसबाजी हो सकती है, जिस कारण आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। आपको कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करें, तो उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, महंगे गैजेट आदि लेकर आ सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 23 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों के साथ मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आपको भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग अवश्य करें। कुछ धन बचत की योजना में अवश्य लगाएं। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके मन में यदि कोई योजना आए, तो आप उसे अपने बिजनेस में तुरंत आगे बढ़ाएं, नहीं तो दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप दिन का कुछ समय निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप बजट बनाकार चलें। यदि आप किसी से कोई लेनदेन करें, तो उसमें थोड़ी सावधानी बरतें। दस्तावेजों को अच्छी तरह से परख कर ही हस्ताक्षर करें। आपको अपने खर्चों को बढ़ाने से पहले अपनी आय को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। यदि आपके कुछ काम पेंडिंग पड़े हैं, तो आप उन्हें निपटाने की पूरी कोशिश करें। आपकी अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद फोन पर बातचीत होगी, जिसमें आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा, जिसमें आपको जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम को पूरा करने में समस्या आएगी, जिसके लिए आपको अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है ।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। आपने यदि कोई राज छुपा कर रखा था, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के ऊपर काम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज में ढील देने से अधिकारियों से कोई लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है। आप संतान के लिए कोई वाहन लेकर आ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed