फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफल: कर्क, कन्या समेत इन पांच राशि वालों को धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 19 Feb 2024 07:23 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 19 Feb 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in H
19 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 19 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in H
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, क्योंकि उनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। परिजनों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आप अपनी योग्यता से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं, जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, उन्हें सावधान रहना होगा। आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े और जेवर आदि लेकर आ सकते हैं। माता-पिता की सेवा में भी आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 19 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in H
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी रचनात्मकता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। नवीन कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आप किसी से जल्दबाजी में कोई वादा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके किसी साथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in H
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम और सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। किसी काम में उसके नीति नियमों की अवहेलना ना करें। आपको लेनदेन के मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कानूनी मामलों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आप किसी निवेश को करने की योजना बना सकते हैं। पार्टनरशिप में किसी काम को करना में आप पार्टनर की बातों पर पूरा ध्यान दें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in H
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए करियर में एक अच्छा उछाल लेकर आएगा। आपको अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। विभिन्न मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको किसी मित्र के सेहत की चिंता सता सकती है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed