फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, सुख और वैभव की होगी प्राप्ति

Sun, 18 Feb 2024 04:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 18 Feb 2024 04:08 PM IST
विज्ञापन
venus transit in kumbh rashi on 07 march these are lucky sign zodiac
शुक्र का कुंभ राशि में परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योति शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, ऐश्वर्य, धन और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र लगभग 45 दिनों के अंतराल पर एक से दूसरी राशि में अपनी राशि बदलते हैं। शुक्र अभी शनिदेव की राशि मकर में विराजमान हैं और ये 07 मार्च को शनिदेव की दूसरी राशि कुंभ में विराजमान होंगे। शनि की राशि कुंभ में आने से कुछ राशि वालों के वैभव और धन-दौलत में इजाफा होगा। वहीं कुछ राशइ के जातकों को परेशानियों से निजात भी मिल सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को फायदा होने वाला है। 



Budh Gochar 2024: कुंभ राशि में बुध गोचर से होगी इन राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत

venus transit in kumbh rashi on 07 march these are lucky sign zodiac
मेष राशि
07 मार्च 2024 को शुक्र का गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। कुंडली का 11वां भाव लाभ का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के करियर में सफलता मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ होगी। कुछ काम जो लंबे समय से रुके हुए थे वे अब पूरे होंगे। बिजनेस में अच्छा मुनाफा और योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
venus transit in kumbh rashi on 07 march these are lucky sign zodiac
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
मार्च में जब शुक्र देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे तब यह आपकी राशि से अष्टम भाव में होंगे। ऐसे में यह गोचर बहुत ही कारगर साबित होने वाला सिद्ध हो सकता है। कानूनी प्रक्रिया में आपको जीत मिलेगी। धन कमाने के अच्छे स्त्रोत हासिल होंगे। आपके खाते में अच्छा खास धन एकत्रित होने के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति संबंधी सभी तरह के विवाद हल होंगे। अचानक से धन लाभ के मौके मिलेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in kumbh rashi on 07 march these are lucky sign zodiac
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
शुक्र का गोचर आपकी राशि में छठे भाव में होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह भाव शिक्षा, धर्म, परिवार और धन का माना जाता है। ऐसे में आपको धन प्राप्ति के अच्छे संकेत हैं। सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करेंगे। अधूरे कार्य जल्द ही पूरे होंगे। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर शुक्र का राशि परिवर्तन आपको लिए योग कारक रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed