फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजयोग 2026: बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Sat, 19 Sep 2026 04:17 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 19 Sep 2026 04:17 PM IST
सार

सितंबर महीने की आखिरी दिनों में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा, 26 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से शुक्र मौजूद हैं। 
 

विज्ञापन
Mercury Venus Conjunction And Make Lakshmi Narayan Yoga To Brings Wealth and Luck for These Zodiac Signs
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala
ग्रहों की चाल और इससे बनने वाली युति का असर सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से शुक्र मौजूद हैं। इस तरह से तुला राशि में बुध-शुक्र की युति होगी जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को बुद्धि, वाणी, करियर-कारोबार, संचार, तर्क-वितर्क और गणित आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं शुक्र सुख-सुविधा, ऐशोआराम, धन और कला आदि का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में बुध और शुक्र की युति से आने वाले दिनों में लाभ के नए-नए रास्ते खुल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इससे लाभ होगा। 
Mercury Venus Conjunction And Make Lakshmi Narayan Yoga To Brings Wealth and Luck for These Zodiac Signs
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र-बुध की युति से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत शुभ रहेगा।
  • आय प्राप्ति के नए-नए साधन बन सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।
  • नौकरी में नई नौकरी के खोज पूरी हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। 
  • पारिवारिक जीवन में आपको घर के सभी सदस्यों का साथ और सहयोग मिलेगा। 
  • शुक्र-बुध की युति से व्यापार में अच्छा मुनाफा और कोई अच्छी डील हो सकती है।
Mercury Venus Conjunction And Make Lakshmi Narayan Yoga To Brings Wealth and Luck for These Zodiac Signs
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों के लिए बुध-शुक्र की युति आपके करियर और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि कर सकता है। 
  • कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
  • जो लोग नौकरी बदलने की तैयारी में उनको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिल सकता है। 
  • अधूरे काम जल्द से जल्द पूरे होंगे लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Venus Conjunction And Make Lakshmi Narayan Yoga To Brings Wealth and Luck for These Zodiac Signs
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
  • कन्या राशि वालों के लिए बुध शुक्र की युति बहुत ही फायदेमंद रहेगी। 
  • इस दौरान आपको किसी पुराने मामलों में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। 
  • नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाले दिनों में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 
  • बुध-शुक्र युति से कन्या राशि वालों को व्यापार में कोई नई डील और नए तरह के संपर्क स्थापित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Mercury Venus Conjunction And Make Lakshmi Narayan Yoga To Brings Wealth and Luck for These Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग आपके लिए तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है।
  • अचानक से धन प्राप्ति के नए-नए और कारगर मौके मिलेंगे। मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा। 
  • आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत ही ज्यादा बेहतर रहेगी। इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed