Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल के माध्यम से हम यह जान सकते हैं कि किन राशि वालों के बिगड़े हुए काम बन सकते हैं और किन राशि वालों को कारोबार में फायदा होगा। इन सबकी जानकारी के लिए ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। इसके बाद ही हमें राशिफल मिलता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 18 दिसंबर का राशिफल...
लव राशिफल 2025
अंक ज्योतिष 2025
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने पिताजी की सेहत में समस्या महसूस होगी। आप अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी को धन उधार बहुत ही सोच विचार कर दें, क्योंकि आपको उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। किसी मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप पार्टनरशिप में किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं, जो आपकी इनकम को बढ़ाएगी। किसी मकान, दुकान, प्लाट आदि की खरीदारी करते समय आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। संतान किसी खेलकूद के प्रतियोगिता में भाग ले सकती है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप कामों को आसानी से पूरा करेंगे। किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। कहीं घूमने फिरने का आपको मौका मिल सकता है। किसी मित्र के लिए आप कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर निराशा रहेगी, क्योंकि काम पूरा होने में समस्या आएगी। यदि आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो वहां आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलने की आवश्यकता है। बेफिजूल का खर्च बढ़ने से आपकी टेंशन भी बढ़ेगी, जो आपको परेशानी देगी, इसलिए आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करनी होगी।