फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse 2025: नए साल में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन तीन राशियों की बढ़ सकती हैं समस्याएं

Tue, 17 Dec 2024 12:16 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 17 Dec 2024 12:16 PM IST
सार

Solar Eclipse 2025 Negative Effect: जल्द ही नववर्ष 2025 की शुरुआत होने वाली है। ज्योतिष के अनुसार साल की शुरुआत में ही सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

विज्ञापन
Solar Eclipse 2025 date time and Negative Effect know kab lgega surya grahan
पंचांग के मुताबिक 29 मार्च 2025 को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट पर सूर्य ग्रहण लगेगा - फोटो : Freepik

Solar Eclipse 2025 Negative Effect: जल्द ही नववर्ष 2025 की शुरुआत होने वाली है। ज्योतिष के अनुसार साल की शुरुआत में ही सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खगोल विज्ञान के अनुसार जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक लेता है, जिसके कारण पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश कम या पूरी तरह से गायब हो जाता है, तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार साल 2025 में यह स्थिति मार्च के महीने में बन रही है। माना जा रहा है कि 29 मार्च 2025 को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट पर सूर्य ग्रहण लगेगा, जो शाम 06 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा। पंचांग के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, परंतु इसका प्रभाव कुछ राशियों पर हो सकता है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से इन तीन राशियों की समस्याएं बढ़ सकती हैं, ऐसे में आइए इनके नाम जानते हैं।

Solar Eclipse 2025 date time and Negative Effect know kab lgega surya grahan
आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में थोड़ी टेंशन रहेगी - फोटो : amar ujala

मेष राशि
सूर्य ग्रहण के समय मेष राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको आर्थिक परेशानी होने की संभावना है। काम को लेकर तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश में मनचाहा लाभ प्राप्त न होने पर मन परेशान रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में थोड़ी टेंशन रहेगी। किसी मित्र से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। छात्रों को सफलता हासिल करने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी।

Solar Eclipse 2025 date time and Negative Effect know kab lgega surya grahan
जीवनसाथी से लड़ाई झगड़ा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरेगी, जो तनाव का कारण बनेगा। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार कर्क राशि के लिए यह समय अशुभ रहेगा। किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी इंवेस्टमेंट न करें। कानूनी मामले में थोड़ी टेंशन रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। व्यापार में आर्थिक तंगी बनी रहेगी। सेहत बिगड़ने से मन खिन्न रहेगा। किसी भी नए काम को करने से बचें। जीवनसाथी से लड़ाई झगड़ा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरेगी, जो तनाव का कारण बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Eclipse 2025 date time and Negative Effect know kab lgega surya grahan
आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को अभी और रुकना होगा। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
सूर्य ग्रहण का समय आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ महसूस होगा। किसी मित्र से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। व्यापार में चुनौतियां बनी रहेगी। निवेश में धन हानि होगी। भाग्य का साथ न मिलने पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति नहीं होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को अभी और रुकना होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed