फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफल: कर्क, सिंह और मीन राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Fri, 16 Feb 2024 12:21 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 16 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
16 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 16 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी और संतान के करियर में एक अच्छा उछाल आएगा। आपके घर परिवार के सदस्यों में आपसी मनमुटाव के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। आप किसी काम को लेकर उत्साहित रहेंगे, लेकिन उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और राजनीति में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

Aaj Ka Rashifal 16 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको श्रेष्ठजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपनी शान शौकत और दिखावे में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में आपसे कोई चूक होने के कारण आपके विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं। आप किसी से बहुत ही तोलमोल कर बोले और यदि आपने किसी के कहने में आकर निवेश किया, तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। प्रशासनिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है। संतान की शिक्षा में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का प्रेम परवान चढ़ेगा और वह एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको बिजनेस में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, नहीं तो समस्या होगी, जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें अपने सहयोगियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों में न आए, नहीं तो लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed