दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
{"_id":"6573e50167da46c94401823f","slug":"aaj-ka-rashifal-10-december-2023-know-today-horoscope-predictions-for-aries-virgo-aries-leo-in-hindi-2023-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें दैनिक राशिफल
Sun, 10 Dec 2023 07:31 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 10 Dec 2023 07:31 AM IST
विज्ञापन
dainik rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको किसी काम को करने में मदद मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां से घबराएं नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे। परिवार में लोगों को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो आप उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता से आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है और कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी और आपको यदि किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह भी आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। पूरी लिखा पढ़ी करके ही धन उधार दें। आपके किसी काम के पूरा न होने से आपको समस्या होगी। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें कुछ बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जॉब करने वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन फिर भी घबराएंगे नहीं, उनका डटकर सामना करेंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी और आप किसी पार्टी को करने की योजना भी बना सकते हैं। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले। आपको किसी काम को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत करनी होगी, तभी वह पूरा हो सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनमानी चलाने से बचना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अत्यधिक मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको किसी बिजनेस संबंधी डील को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप अपनी महत्वपूर्ण बातों को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा ना करें।
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको किसी बिजनेस संबंधी डील को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप अपनी महत्वपूर्ण बातों को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा ना करें।