फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ,कर्क और सिंह राशि वालों के लिए दिन रहेगा खुशनुमा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 07 Dec 2023 07:28 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 07 Dec 2023 07:28 AM IST
सार

Horoscope Rashifal 07 December 2023: जानें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल? आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 07 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 07 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है और आप कर्तव्य के प्रति सजग रहेंगे। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए  दिन अच्छा रहेगा। आप अपनों पर भरोसा बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। व्यापार करने के लोग कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मेष राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 07 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णयों के लिए आपको शाबाशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिसमें आपको अपने जूनियर से मदद की आवश्यकता होगी। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा और अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिससे खुशियां बनी रहेगी।

 वृषभ राशिफल 2024

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 07 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप सबके हित की बात करेंगे और सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने करियर को लेकर अपने किसी सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपको बिजनेस की योजनाओं में आगे बढ़ना होगा। भौतिक विषयों पर आप पूरा ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, लेकिन विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

मिथुन राशिफल 2024

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 07 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। निजी बातों के प्रति संवेदनशील रहेंगे और भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को किया, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप बिजनेस में किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपके पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

 कर्क राशिफल 2024

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed