फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफल: वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों की बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 02 Feb 2024 01:29 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 02 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 02 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
02 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 02 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है और आप साझेदारी में किसी डील को फाइनल कर सकते हैं। आपके प्रियजनों से यदि संबंधों में कटुता आ गई थी, तो वह दूर होगी और रक्त संबंधी रिश्तों पर आप पूरा जोर देंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपके साथ बना रहेगा। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें, नहीं तो आपके काफी काम लटक सकते हैं और आप अपनी आय को बढ़ाने की भी पूरी कोशिश करेंगे।
Aaj Ka Rashifal 02 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपके आवश्यक काम गति पकड़ सकते हैं। आपको विपक्षियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप संतान के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 02 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में शामिल होंगे, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपनी सूझबूझ और बुद्धिमानी से किसी बड़े लक्ष्य में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर अपने बड़े सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने कामों को समय से निपटा पाएंगे।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 02 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं पर फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी पूरी आस्था रहेगी, लेकिन आपकी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा। आपके करीबियों की तरफ आपका पूरा रुझान रहेगा। संस्कारों में परंपराओं पर आप पूरा फोकस लगाएंगे और अपने करीबियों के साथ आप कुछ पुरानी यादे ताजा करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। यदि आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed