फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरवरी माह में बन रहा चतुर्ग्रही योग, इन राशि वालों को लिए शुभ रहेगा पूरा महीना

Thu, 01 Feb 2024 11:34 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 01 Feb 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
chaturgrahi yog in february month these zodiac sign will be lucky
फरवरी माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

Chaturgrahi Yog: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। साल 2024 के दूसरे महीने में चतुर्ग्रही योग का संयोग बनने जा रहा है। फरवरी महीने में यह चतुर्ग्रही योग मकर राशि में बनेगा। दरअसल फरवरी माह में मकर राशि में सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल ग्रह का संयोजन होगा। मकर राशि में चार प्रमुख ग्रहों की युति का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन इन 12 राशियों में से तीन राशियां ऐसी होंगी जिन पर सबसे ज्यादा प्रभाव चतुर्ग्रही योग का रहेगा। आइए जानते हैं फरवरी माह में कौन-कौन सी ये राशियां होंगी। 



यह भी पढ़ें-
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

chaturgrahi yog in february month these zodiac sign will be lucky
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
इस माह मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ फलदायक रहने वाला साबित हो सकता है। इस योग से मेष राशि के जातकों के करियर और व्यापार के लिए शुभ होगा। जो लोग पिछले कई महीनों से रोजगार की तलाश में हैं उनके लिए नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। नौकरी मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को मुनाफा मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। फरवरी माह में आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। 
chaturgrahi yog in february month these zodiac sign will be lucky
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी माह में चतुर्ग्रही योग आपकी आय में बढ़ोत्तरी के संकेत दे रहा है। यह योग आपकी राशि से इनकम के स्थान पर बनने जा रहा है। जिस कारण से आय के नए-नए स्त्रोत उभरेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम का अच्छा ईनाम हासिल होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि और उच्च पदों की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर देखें तो फरवरी माह में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
chaturgrahi yog in february month these zodiac sign will be lucky
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए फरवरी माह में बनने वाला चतुर्ग्रही योग लाभ देने वाला होगा। यह योग आपके धन और वाणी के स्थान पर बनने जा रहा है। इस दौरान आपको अचानक से धन लाभ के मौके मिलेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इस दौरान कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है जो आपके लिए बहुत ही कारगर सिद्ध होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed