फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: इस मूलांक के लोग कभी नहीं देते धोखा, रिश्ते में हमेशा होते हैं ईमानदार

Thu, 12 Jun 2025 11:18 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 12 Jun 2025 11:18 AM IST
सार

कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जिनसे जुड़े व्यक्ति न सिर्फ अपने रिश्तों के प्रति गंभीर होते हैं, बल्कि एक सच्चे और जिम्मेदार जीवनसाथी भी साबित होते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही मूलांक के बारे में जानेंगे जो अपने प्रेम संबंधों में सच्चे, संवेदनशील और समर्पित माने जाते हैं।
 

विज्ञापन
Numerology Prediction People Born On These Dates Are Honest  loyal birth number
Numerology - फोटो : adobe stock
Most Loyal Mulank Number: अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व बताया गया है। किसी भी व्यक्ति के मूलांक के माध्यम से उसके स्वभाव, जीवनशैली और रिश्तों की समझ के संदर्भ में जाना जा सकता है। किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्मतिथि के आधार पर तय होता है और यह उसके प्रेम जीवन में व्यवहार को भी दर्शाता है।


कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जिनसे जुड़े व्यक्ति न सिर्फ अपने रिश्तों के प्रति गंभीर होते हैं, बल्कि एक सच्चे और जिम्मेदार जीवनसाथी भी साबित होते हैं। ये अपने साथी की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं और रिश्तों को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही मूलांक के बारे में जानेंगे जो अपने प्रेम संबंधों में सच्चे, संवेदनशील और समर्पित माने जाते हैं।
 

Numerology: लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं इन तीन मूलांक के लोग, चालाकी और हाजिर जवाबी का रखते हैं हुनर

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

Numerology Prediction People Born On These Dates Are Honest  loyal birth number
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

कभी प्यार में धोखा नहीं देते इस मूलांक के लोग
मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 2 होता है। इस अंक का संबंध चंद्रमा से होता है, जो भावनाओं और कोमलता का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 2 वाले लोग बेहद संवेदनशील, सहनशील और भावुक होते हैं। ये अपने साथी की हर छोटी-बड़ी बात को समझने का प्रयास करते हैं और उन्हें भावनात्मक सहारा भी देते हैं। रिश्तों में ये वफादार रहते हैं और अपने प्यार को पूरी सच्चाई से निभाते हैं।

Numerology Prediction People Born On These Dates Are Honest  loyal birth number
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 3
3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 3 होता है। इसका संबंध बृहस्पति ग्रह से है, जो ज्ञान और नैतिकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। मूलांक 3 वाले लोग आत्मसम्मान को महत्व देते हैं और रिश्तों में ईमानदारी बरतते हैं। ये अपने प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति समर्पित रहते हैं और जिम्मेदारी से संबंध निभाते हैं। इनका संतुलित और अनुशासित व्यवहार उन्हें एक स्थिर और भरोसेमंद पार्टनर बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction People Born On These Dates Are Honest  loyal birth number
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

मूलांक 6
जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांक पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, जो प्रेम, सौंदर्य और आकर्षण का प्रतीक है। ऐसे लोग स्वभाव से आकर्षक, मिलनसार और रोमांटिक होते हैं। 


Numerology: मूलांक 8 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी माने जाते हैं इस तारीख को जन्मे लोग
Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन
Numerology Prediction People Born On These Dates Are Honest  loyal birth number
couple - फोटो : adobe stock

ये न केवल अपने साथी को खुशी देने में सक्षम होते हैं, बल्कि अपने रिश्ते को पूरी निष्ठा से निभाते हैं। मूलांक 6 वाले लोग आमतौर पर अपने व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करते हैं और एक आदर्श जीवनसाथी माने जाते हैं।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed