{"_id":"681cabc85592572c510a2f57","slug":"numerology-mulank-6-compatible-number-best-life-partner-for-mulank-6-ke-liye-best-life-partner-2025-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 26 May 2025 01:41 PM IST
सार
मूलांक 6 वाले लोग बेहद आकर्षक, रोमांटिक, कलाप्रिय और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। आज हम बात करेंगे कि अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 6 के लोगों के लिए सबसे अच्छे जीवन साथी किस मूलांक के लोग साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मूलांक 6 के लिए सबसे अच्छा जीवन साथी
- फोटो : Adobe
Mulank 6 Ke Liye Best Life Partner: अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि को बहुत महत्व दिया गया है। किसी भी व्यक्ति का मूलांक उनके जीवन और भविष्य के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दे सकता है। अंक शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति अपनी शादी के बारे में भी बहुत कुछ जान सकता है। इतना ही नहीं यह हमें अपना जीवन साथी चुनने में भी मदद करता है। ऐसे में आज हम बात करेंगे कि अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 6 के लोगों के लिए सबसे अच्छे जीवन साथी किस मूलांक के लोग साबित होते हैं।
यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 6 होता है। इस अंक का अधिपति ग्रह शुक्र है, जो प्रेम, आकर्षण, कला, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक है। मूलांक 6 वाले लोग बेहद आकर्षक, रोमांटिक, कलाप्रिय और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। ये अपने जीवनसाथी से गहरा भावनात्मक जुड़ाव चाहते हैं और रिश्ते में स्थायित्व पसंद करते हैं।
मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी
मूलांक 2
किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। इनका स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है, जो भावनाओं का ग्रह माना जाता है। जब शुक्र और चंद्र मिलते हैं तो रिश्ता कोमलता, समझ और संवेदनशीलता से भर जाता है। मूलांक 2 और 6 के बीच भावनात्मक सामंजस्य अच्छा होता है। यह जोड़ी एक-दूसरे के प्रति बेहद समर्पित रहती है।
3 of 5
मूलांक 3
- फोटो : amarujala
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। इसका अधिपति ग्रह गुरु है और शुक्र के साथ इसका मेल एक संतुलित और स्थिर संबंध का निर्माण करता है। मूलांक 3 वाले विचारशील और नैतिक होते हैं, जबकि मूलांक 6 वाले रिश्तों में प्रेम और सौंदर्य भरते हैं। यह जोड़ी वैचारिक और भावनात्मक दोनों स्तरों पर तालमेल बनाकर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मूलांक 9
- फोटो : amarujala
मूलांक 9
किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इनका अधिपति ग्रह मंगल है। मूलांक 9 की लीडरशिप और मूलांक 6 की सौम्यता मिलकर एक प्रेरणादायक रिश्ता बना सकते हैं। मंगल और शुक्र का संयोजन कभी-कभी विस्फोटक हो सकता है, लेकिन जब समझदारी और प्रेम जुड़ जाता है तो यह जोड़ी ऊर्जावान और भावनात्मक रूप से मजबूत बनती है।
विज्ञापन
5 of 5
अंक ज्योतिष
- फोटो : adobe stock
मूलांक 6 वालों के लिए 2, 3 और 9 मूलांक वाले जीवनसाथी सबसे उपयुक्त माने जाते हैं। ये अंक न सिर्फ भावनात्मक संतुलन प्रदान करते हैं, बल्कि रिश्ते को स्थायित्व और गहराई भी देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।