फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

Thu, 29 May 2025 01:02 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 29 May 2025 01:02 PM IST
सार

मूलांक 7 वाले लोग अक्सर शांत, गहरे विचारों वाले और आत्ममंथन करने वाले होते हैं। इसलिए इनके लिए जीवनसाथी का चयन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए।

विज्ञापन
Mulank 7 Compatibility Best Partner For Mulank Seven As Per Numerology
मूलांक 7 वालों के लिए बेस्ट जीवनसाथी - फोटो : adobe stock

Best Life Partner For Mulank 7: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, सोच और रिश्तों पर उसके जन्म तारीख का गहरा असर पड़ता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 माना जाता है। यह अंक केतु ग्रह से जुड़ा होता है, जो रहस्य, आध्यात्म और विश्लेषणात्मक सोच का प्रतिनिधित्व करता है। मूलांक 7 वाले लोग अक्सर शांत, गहरे विचारों वाले और आत्ममंथन करने वाले होते हैं। इसलिए इनके लिए जीवनसाथी का चयन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए।



Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
Numerology: कामयाबी और आकर्षण की मिसाल हैं इस मूलांक की महिलाएं, हर क्षेत्र में होती हैं सफल
Numerology: इन तारीखों को जन्मे लोगों का केतु से है गहरा संबंध, बदल देता है किस्मत

Mulank 7 Compatibility Best Partner For Mulank Seven As Per Numerology
मूलांक 7 वालों के लिए बेस्ट जीवनसाथी - फोटो : adobe stock
किस मूलांक के लोग बनते हैं बेहतर जीवनसाथी?
अंक ज्योतिष की मान्यता के अनुसार मूलांक 7 वालों के लिए मूलांक 2, 4 और 7 वाले व्यक्ति सबसे बेहतर जीवनसाथी साबित हो सकते हैं।

मूलांक 2
किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 2 होता है। यह चंद्र ग्रह से जुड़ा होता है, जो भावुकता, समझ और संवेदनशीलता का प्रतीक है। मूलांक 2 वाले लोग मूलांक 7 वालों के लिए भावनात्मक संतुलन बनाए रखते हैं और रिश्ते में कोमलता लाते हैं।
Mulank 7 Compatibility Best Partner For Mulank Seven As Per Numerology
मूलांक 4  - फोटो : adobe stock

मूलांक 4 
किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 4 होता है। यह राहु से संबंधित होता है। मूलांक 4 के लोग व्यावहारिक, मेहनती और ठोस सोच वाले होते हैं। मूलांक 7 वालों की कल्पनाशीलता और गहराई को ये लोग स्थिरता और दिशा देते हैं।

Numerology: सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इस मूलांक के लोग, जानिए आपके लिए कौन है परफेक्ट पार्टनर
Numerology: यह तीन अंक होते हैं बेहद प्रभावशाली, दिलाते हैं भरपूर पैसा और शोहरत

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulank 7 Compatibility Best Partner For Mulank Seven As Per Numerology
मूलांक 7  - फोटो : adobe stock

मूलांक 7 
किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 7 होता है। एक जैसे मूलांक वाले लोग अक्सर एक-दूसरे की सोच को गहराई से समझते हैं। इनका आपसी सामंजस्य और आत्मिक जुड़ाव मजबूत होता है, जिससे रिश्ता आध्यात्मिक रूप से गहरा हो जाता है।

 

विज्ञापन
Mulank 7 Compatibility Best Partner For Mulank Seven As Per Numerology
मूलांक 7 वालों के लिए बेस्ट जीवनसाथी - फोटो : adobe stock

मूलांक 7 वाले लोग गहराई से जुड़ने वाले होते हैं, इसलिए उनके जीवनसाथी का भावनात्मक और मानसिक संतुलन में होना बेहद ज़रूरी है। यदि जीवनसाथी का मूलांक 2, 4 या 7 हो, तो यह रिश्ता स्थायी, समझदारी और प्रेम से भरपूर होता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed