फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: मूलांक 8 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी माने जाते हैं इस तारीख को जन्मे लोग

Wed, 11 Jun 2025 03:20 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 11 Jun 2025 03:20 PM IST
सार

मूलांक 8 के लोग बेहद गंभीर, अनुशासित और जीवन को व्यावहारिक दृष्टिकोण से देखने वाले होते हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 8 वाले लोगों के लिए किस मूलांक के लोग सबसे अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं।  

विज्ञापन
Mulank 8 Compatibility Best Partner For Mulank 8 As Per Numerology
couple - फोटो : freepik

Best Life Partner For Mulank:8: अंक शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो उसकी जन्मतिथि के अंकों के योग से निकलता है। यदि किसी व्यक्ति का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 8 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह शनि है, जो कर्म, अनुशासन और न्याय के प्रतीक माने जाते हैं।



मूलांक 8 के लोग बेहद गंभीर, अनुशासित और जीवन को व्यावहारिक दृष्टिकोण से देखने वाले होते हैं। ये अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं और भावनाओं से ज्यादा तर्क को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि बाहर से ये शांत और कठोर लग सकते हैं, लेकिन अंदर से बेहद भावुक और ईमानदार होते हैं। इन्हें जीवन में एक ऐसे साथी की जरूरत होती है जो न केवल इन्हें समझे, बल्कि इनके भावनात्मक पक्ष को भी सम्मान दे। आज हम जानेंगे कि मूलांक 8 वाले लोगों के लिए किस मूलांक के लोग सबसे अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं।  

Numerology: लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं इन तीन मूलांक के लोग, चालाकी और हाजिर जवाबी का रखते हैं हुनर
Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

Mulank 8 Compatibility Best Partner For Mulank 8 As Per Numerology
मूलांक 2 - फोटो : amarujala

मूलांक 8 के लिए आदर्श जीवनसाथी
मूलांक 2 

चंद्रमा से संबंधित मूलांक 2 के लोग भावुक, कोमल और संवेदनशील होते हैं। ये मूलांक 8 के कठोर स्वभाव को संतुलित कर सकते हैं। इनके बीच भावनात्मक सामंजस्य अच्छा रहता है। किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है।

Mulank 8 Compatibility Best Partner For Mulank 8 As Per Numerology
मूलांक 4 - फोटो : amarujala

मूलांक 4
किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग मूलांक 4 के होते हैं।  मूलांक 4 और 8 दोनों ही प्रैक्टिकल सोच रखते हैं। इनका दृष्टिकोण जीवन के प्रति एक जैसा होता है, इसलिए ये एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। यह संबंध स्थिर और भरोसेमंद होता है।

Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulank 8 Compatibility Best Partner For Mulank 8 As Per Numerology
मूलांक 1  - फोटो : amarujala

मूलांक 1 
मूलांक 1 के लोग आत्मविश्वासी और नेतृत्व गुणों से भरपूर होते हैं। ये मूलांक 8 की स्थिरता और अनुशासन को सराहते हैं। हालांकि दोनों के बीच कभी-कभी ईगो टकरा सकता है, लेकिन समझदारी से यह रिश्ता सफल हो सकता है।

विज्ञापन
Mulank 8 Compatibility Best Partner For Mulank 8 As Per Numerology
May Month Numerology Prediction - फोटो : freepik
मूलांक 8 के लोगों को जीवनसाथी के रूप में ऐसा व्यक्ति चाहिए जो न केवल भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए, बल्कि उनके जीवन के उद्देश्य में साथ दे। मूलांक 2, 4 और 1 के जातक इनके लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed