फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 21 July: मूलांक 5 वालों का व्यापार में उन्नति के योग हैं, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Mon, 21 Jul 2025 06:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 06:15 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
Numerology Prediction 21 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
21 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

Ank Jyotish Today 21 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

Sawan Somwar Vrat 2025: गलती से टूट जाए सावन सोमवार का व्रत, तो करें ये उपाय

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

Shiv Ji Ki Puja: शिवलिंग पर नहीं चढ़ाए जाते ये पांच फल, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल

Numerology Prediction 21 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
आपकी आय में इस समय बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। नए स्रोतों से धन प्राप्ति की भी संभावना बनी हुई है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह समय निवेश और बचत के लिए अच्छा है, लेकिन किसी भी फैसले को सोच-समझकर लेना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

Numerology Prediction 21 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2 
आज आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें कर सकते हैं। यह चर्चा आपके भविष्य के लिए मार्गदर्शन साबित हो सकती है। साथ ही, किसी नई योजना या अवसर को समझने का मौका मिलेगा जो आपके करियर में वृद्धि ला सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 21 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
बिजनेस के क्षेत्र में आज आपको बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है, जिसे आप नजरअंदाज न करें। यह अवसर आपके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। मेहनत और सही प्रबंधन से यह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन
Numerology Prediction 21 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आपकी सहायता से न केवल वे लाभान्वित होंगे, बल्कि आपको भी मानसिक संतोष और समाज में अच्छी प्रतिष्ठा मिलेगी। दान-धर्म या सामाजिक कार्यों में भाग लेने का भी अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed