{"_id":"687b8c560565e74f160c619d","slug":"sawan-somwar-vrat-broken-by-mistake-know-what-to-do-after-fasting-vrat-dosh-nivaran-upay-2025-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar Vrat 2025: गलती से टूट जाए सावन सोमवार का व्रत, तो करें ये उपाय","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Sawan Somwar Vrat 2025: गलती से टूट जाए सावन सोमवार का व्रत, तो करें ये उपाय
Sun, 20 Jul 2025 06:48 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 20 Jul 2025 06:48 AM IST
सार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि व्रत के दौरान कोई भूल हो जाए तो उसके लिए प्रायश्चित आवश्यक होता है। शास्त्रों में इसके लिए कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर न केवल व्रत के दोष से मुक्ति मिल सकती है, बल्कि पुण्य फल भी प्राप्त होता है।
विज्ञापन
सावन सोमवार व्रत टूट जाए तो करें ये उपाय
- फोटो : adobe
Sawan Somwar Vrat 2025: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और उपासना के लिए बहुत ही पावन माना जाता है। यह महीना हिंदू पंचांग के अनुसार पांचवां महीना होता है और शिव भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल सावन का आरंभ 11 जुलाई से हो चुका है और यह 9 अगस्त तक चलेगा। इस पवित्र माह में शिवभक्त सोमवार को विशेष व्रत रखते हैं, ताकि भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सके। लेकिन कई बार अनजाने में व्रत टूट जाता है या कोई त्रुटि हो जाती है। आइए जानते हैं कि ऐसे में क्या करना चाहिए...
क्षमा याचना करें
- फोटो : amar ujala
क्षमा याचना करें
अगर व्रत के दौरान कोई गलती हो जाए, तो सबसे पहले भगवान शिव से मन ही मन क्षमा मांगनी चाहिए। हाथ जोड़कर सच्चे मन से माफी मांगने पर भगवान अपनी करुणा दिखाते हैं और भूल को क्षमा कर देते हैं।
अगर व्रत के दौरान कोई गलती हो जाए, तो सबसे पहले भगवान शिव से मन ही मन क्षमा मांगनी चाहिए। हाथ जोड़कर सच्चे मन से माफी मांगने पर भगवान अपनी करुणा दिखाते हैं और भूल को क्षमा कर देते हैं।
Hariyali Teej 2025 Puja: घर पर इस विधि से करें हरियाली तीज की पूजा, मिलेंगे विशेष फल
Sawan Pradosh Vrat 2025: सावन का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जानें तिथि, शुभ योग और मुहूर्त
फिर से व्रत का संकल्प लें
- फोटो : amar ujala
फिर से व्रत का संकल्प लें
यदि व्रत दिन के पहले हिस्से में टूट गया हो, तो उसी दिन या अगले सोमवार को दोबारा व्रत रखने का संकल्प लिया जा सकता है। इसे प्रायश्चित व्रत कहा जाता है।
यदि व्रत दिन के पहले हिस्से में टूट गया हो, तो उसी दिन या अगले सोमवार को दोबारा व्रत रखने का संकल्प लिया जा सकता है। इसे प्रायश्चित व्रत कहा जाता है।
Shiv Ji Ki Puja: शिवलिंग पर नहीं चढ़ाए जाते ये पांच फल, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ
Hariyali Amavasya 2025: कब है हरियाली अमावस्या? जानें शुभ मुहूर्त और स्नान दान का महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन
महामृत्युंजय मंत्र का जाप
- फोटो : Amar Ujala
महामृत्युंजय मंत्र का जाप
शिव पुराण में बताया गया है कि व्रत खंडित हो जाने पर महामृत्युंजय मंत्र का अधिक से अधिक जाप करना चाहिए। यह मंत्र शिव को अत्यंत प्रिय है और इसके प्रभाव से व्रत का दोष कम हो जाता है।
शिव पुराण में बताया गया है कि व्रत खंडित हो जाने पर महामृत्युंजय मंत्र का अधिक से अधिक जाप करना चाहिए। यह मंत्र शिव को अत्यंत प्रिय है और इसके प्रभाव से व्रत का दोष कम हो जाता है।
Shiv Ji Ki Puja: शिव जी की पूजा में भूलकर भी इस्तेमाल न करें ये चीजें, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ
विज्ञापन
दान
- फोटो : adobe stock
दान करें
गलती से व्रत टूटने पर गरीबों, जरूरतमंदों या किसी मंदिर में अपनी क्षमता के अनुसार दान करें। अन्न, वस्त्र, धन या पूजा सामग्री का दान करने से मानसिक शांति मिलती है और प्रायश्चित भी पूरा होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।