फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ank Jyotish 13 January 2023: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 13 Jan 2023 12:00 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 13 Jan 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 13 jan 2023 ank jyotish in hindi
rashifal - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

numerology prediction 13 jan 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। धन सम्बन्धी मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको पेट से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

numerology prediction 13 jan 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आस-पास की यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, जिससे आप असहज महसूस करेंगे। मकान संबंधी कार्यों में आ रही दिक्कतें शीघ्र दूर हो सकती हैं।  
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 13 jan 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। आर्थिक परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती है। सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर दे पाएंगे।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
numerology prediction 13 jan 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
घर में थोड़ा अशांति का वातावरण रह सकता है। विरोधी पक्ष समाज में छवि घटाने की कोशिश कर सकता है लेकिन समय की गति आपके पक्ष में रहेंगी। प्रियजनों को आकर्षित करेंगे। समय शानदार रहेगा। आप उच्च शिक्षा, शोध में भाग ले सकते है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- पीला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed