फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singh Rashifal 2023: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023

Fri, 02 Dec 2022 09:54 AM IST
विनोद शुक्ला आनंद पाराशर
आनंद पाराशर Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 02 Dec 2022 09:54 AM IST
विज्ञापन
Singh Varshik Rashifal 2023 Predictions Leo Yearly Horoscope Singh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
horoscope 2023 - फोटो : अमर उजाला

Leo Horoscope 2023: सिंह राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत में शनि देव सप्तम भाव में कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस समय आपको शनि से जुड़े अच्छे फल प्राप्त होंगे और काफी समय से चली आ रही योजनाएं पूरी हो जायेगी। अप्रैल मध्य तक गुरु का गोचर आपके अष्टम भाव में हो रहा है जिससे आपको धन से जुड़ी मामलों में कठिनाई आ सकती है। इस समय आपके शुभ कार्यों में देरी हो सकती है लेकिन 22 अप्रैल के बाद गुरु भाग्य स्थान में गोचर कर आपके धर्म भाव को मजबूत करेंगे। आपकी धार्मिक यात्रा सफल होगी। इस समय राहु गुरु के साथ युति कर गुरु चांडाल योग का निर्माण करेगा जिससे पिता को सेहत से जुडी कोई समस्या हो सकती है। इस समय आप ऐसा कोई भी काम नहीं करे जो धर्म के विरुद्ध हो। साल का एक और बड़ा गोचर अक्टूबर के अंतिम दिनों में होगा जब राहु और केतु 30 अक्टूबर को क्रमशः मीन और कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। राहु का आठवें भाव में गोचर केतु का मारक स्थान में गोचर स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय राहु आपको भ्रमित करने का काम करेंगे और आप लोगों की बातों में आकर अपना ही नुकसान करवा लेंगे। यहां बैठा राहु जुआ और लॉटरी में धन हानि की ओर संकेत कर रहा है। बाकी और ग्रहों के गोचर भी समय समय पर आपके जीवन में बदलाव लाएगा। 

Singh Varshik Rashifal 2023 Predictions Leo Yearly Horoscope Singh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
Love Rashifal 2022 - फोटो : istock

जनवरी-फरवरी
आपके लिए वर्ष की शुरुआत में ही लग्नेश सूर्य और धनेश बुध राजयोग बनाकर पंचम में विराजमान है और आपके लाभ स्थान को प्रभावित कर रहे हैं। इस समय आपको सरकार से धन लाभ होगा। मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों की शुरुआत बढ़िया रहने वाली है। माह के मध्य में सूर्य शत्रु भाव में गोचर कर शत्रुओं से निजात दिलवाने का काम करेंगे और 17 जनवरी को शनि सप्तम में गोचर कर भाग्य भाव को पुष्ट करने वाले है। इस समय गुरु के आठवें और भाग्य भाव में बैठे राहु पर शनि की दृष्टि के कारण जीवन में उतार चढ़ाव बना रह सकता है। इस समय आत्मबल के घटनाओं को समझना होगा। दशम में मंगल कार्य स्थल पर ऊर्जा बनाकर रखने वाले होंगे और यात्राओं से लाभ होगा। 

फरवरी माह में सप्तम भाव में शनि शुक्र सूर्य की युति आपकी पत्नी के लिए थोड़ा कष्टकारी हो सकती है। इस समय पत्नी की सेहत को लेकर सावधान रखना होगा वहीं छठे भाव में बुध का गोचर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सुख प्रदान करने वाला होगा। मंगल की चौथे भाव पर दृष्टि के कारण आपकी रूचि वाहन या भवन खरीदने में जा सकती है। इस समय इंजीनियरिंग से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। स्त्री जातकों को इस माह शुक्र के सहयोग अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। उच्च का शुक्र नए कारोबारी सम्बन्ध बनाकर आपको धन लाभ करवाने वाला होगा। तीसरे भाव में केतु का गोचर भाई बहनों से विवाद का कारण बन सकता है। 


 
Singh Varshik Rashifal 2023 Predictions Leo Yearly Horoscope Singh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मार्च-अप्रैल
मार्च के माह में मंगल का महत्वपूर्ण गोचर जीवन में बदलाव लेकर आने वाला है। मंगल का गोचर दशम भाव से निकलकर लाभ भाव में होगा वहीं शुक्र की युति भी भाग्य स्थान में राहु के साथ होगी। इस समय आपको अपने भाइयों और परिवार से लाभ होने के योग है। आपको अपना काम शुरू करने के लिए परिवार से मदद मिलेगी और आपका मन प्रसन्न होगा। भाग्य में शुक्र का गोचर कार्य स्थल पर महिला सहकर्मी का सहयोग लेकर के आएगा। इसके प्रभाव से आपको पत्नी के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है। अष्टम भाव में सूर्य गुरु की युति गूढ़ विद्या की ओर आपको लेकर के जाने वाली होगी हालांकि इस समय बुध के नीच राशि में होने से आपको मित्रों पर अधिक विश्वास करके नहीं चलना है। 

अप्रैल के माह में शुक्र आपके दशम स्थान में गोचर कर आपको लाभ देने वाला होगा और आपकी दूर दृष्टि से आपको भविष्य में बढ़िया मुनाफा होगा। इस समय आपकी वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा और शेयर मार्केट से भी फायदा है। 22 अप्रैल को गुरु मेष में होंगे और वही उच्च के सूर्य के साथ राहु की युति होगी। मेष राशि में सूर्य राहु गुरु बुध की यह युति आपके भाग्य को प्रबल कर सत्ता प्राप्ति में मदद करेगी। इस समय भाग्य पर देव गुरु की कृपा से आपके अटके काम पुरे होने लगेंगे और आपको यात्राओं से लाभ होगा। इस समय अपने पिता से आपको कोई बड़ी मदद मिल सकती है। शनि की सूर्य राहु पर दृष्टि के कारण पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singh Varshik Rashifal 2023 Predictions Leo Yearly Horoscope Singh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
leo

मई-जून
मई के माह में नीच के मंगल का गोचर आपको रक्त से जुड़ी कोई बीमारी दे सकता है। अगर आपको हृदय से जुड़ी कोई बीमारी है तो सावधान रहना होगा। इस समय पराक्रम भाव में बैठे केतु पर मंगल की दृष्टि किसी चोट का का कारण बन सकती है। इस समय आपको अति उत्साह में कोई गलत काम नहीं करना है। लाभ भाव में सूर्य-शुक्र की युति स्त्री और मित्रों के माध्यम से सहयोग करवाने वाली रहेगी। इस समय आपका प्रेम प्रस्ताव मंजूर किया जा सकता है। इत्र,कपड़े के कारोबार से जुड़े जातक अच्छा धन अर्जित करेंगे। इस मई फैशन और ग्लैमर की दुनिया से जुडी महिला जातकों को कोई बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। विदेशी निवेश के लिए समय अनुकूल है।

जून के माह में भाग्य और दशम भाव के स्वामी का व्यय भाव में गोचर यात्राओं से थकान दे सकता है। लग्न पर गुरु के प्रभाव से इस समय धर्म में रूचि बढ़ी हुई रहेगी। बुध दशम भाव में प्रवेश कर आर्थिक उन्नति के कारण बनने वाले है। इस समय शोध में लगे हुए छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को इस समय सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। माह के मध्य में सूर्य लाभ स्थान में गोचर कर आपको उच्च अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त कराने वाले होंगे। इस समय सप्तम में विराजमान शनि पर मंगल की दृष्टि है और मंगल शनि का अशुभ षडाष्टक योग पत्नी से मनमुटाव का कारण बन सकता है। 

विज्ञापन
Singh Varshik Rashifal 2023 Predictions Leo Yearly Horoscope Singh Rashi Ka Naya Saal Kaisa Rahega
leo

जुलाई-अगस्त
जुलाई माह में लग्नेश और लाभेश की युति बारहवें भाव में होने से विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इस समय आपके पिता को विदेश में सम्मानित भी किया जा सकता है। बुध सूर्य के बुधादित्य योग के कारण सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद की जा सकती है। लग्न में मंगल शुक्र की युति शनि से दृष्ट होने के कारण अहंकार और धमंड की वृद्धि हो सकती है। इस समय आप अत्यधिक क्रोध में आकर किसी स्त्री पर आघात भी कर सकते है। इस समय यौन इच्छा बढ़ी हुई रहेगी इस पर काबू करना होगा। सूर्य शनि के एक दूसरे से छठे और आठवें भाव में होने के कारण आपको उच्च अधिकारियों से सहयोग बनाकर चलना होगा। लग्न में विराजमान शुक्र पर गुरु की दृष्टि थोड़ी राहत देने वाली होगी। 

अगस्त माह में आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग दिखाई पड़ रहे है। 7 अगस्त को कर्क राशि में शुक्र का प्रवेश जीवन में सुख सुविधा को बढ़ाने वाला होगा। इस समय आप अपनी पत्नी की मनपसंद चीज उसे लाकर दे सकते है। किसी महिला मित्र के साथ घूमने जाने का योग बना हुआ है। लग्नेश सूर्य का लग्न में बलवान गोचर आपको सरकार का प्रिय बनाने वाला होगा। इस समय आपके व्यक्तित्व में सूर्य जैसा तेज और ओज दिखाई देगा। इस माह बुध शनि का समसप्तक योग शोध कर रहे छात्रों के लिहाज से बढ़िया होगा। महिला वर्ग को इस माह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत पड़ने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed