वृषभ राशिफल 2023 (Taurus Horoscope 2023)
वृष राशि के जातकों के लिए साल 2023 कई मायनों में खास रहने वाला है। दरअसल इस वर्ष आप शनि और गुरु के विशेष प्रभाव में रहने वाले है। 30 अक्टूबर को राहु केतु का राशि परिवर्तन भी काफी महत्वपूर्ण होगा। इस साल आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने के करीब पहुंचने वाले है। जीवन के कई ऐसे पहलु है जिनसे आपको रूबरू होने का मौका मिलने वाला है। इस साल आपकी दार्शनिक सोच आपको जीवन का अलग ही नजरिया प्रदान करने वाली है। आप नवीन विचारों और स्थानों की सदैव कद्र करते हैं और इसी कारण इस साल कुछ यात्राएं आपके आध्यात्मिक पहलु को उजागर करने वाली होगी।
जनवरी- फरवरी
आपके लिए वर्ष की शुरुआत अष्टम सूर्य और नवम शनि से हो रही है। साल की शुरुआत में ही आपको सजग रहना होगा। शुक्र का गोचर मकर राशि में पत्नी से मधुर सम्बन्ध और लाभ की स्थिति पैदा करने वाला होगा। जनवरी के मध्य में सूर्य देव आपके भाग्य में वही शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुम्भ में यानी दशम भाव में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के फलस्वरूप आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी जिसका परिणाम आपको आने वाले समय में दिखाई देगा। इस समय शनि की दृष्टि बारहवें भाव में विराजमान राहु पर होने के कारण विदेश यात्रा के योग बनने वाले है।
फरवरी में आपके राशि स्वामी शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान होकर आपके लिए स्त्री से लाभ के योग निर्माण करने वाले है। इस समय नवीन प्रेम संबंध की शुरुआत के साथ साथ पत्नी के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। जिनका विवाह तय नहीं हो रहा था अब उनके विवाह की बात होगी। फैशन,ग्लैमर,मीडिया,कपड़े के कारोबार से जुडी महिलाओं के लिए 15 फरवरी से 12 मार्च तक का समय बेहद अनुकूल रहने वाला है।
मार्च-अप्रैल
वृष राशि के लिए मंगल का गोचर मार्च के मध्य तक लग्न में यानी वृष राशि में ही रहेगा जिसके प्रभाव से आपके सहस और पराक्रम में वृद्धि दिखाई देगी। आप लक्ष्य प्राप्ति की ओर अपने कदम साल की शुरुआत में ही बढ़ा देंगे। इस समय आपको अपनी मां के सहयोग से भूमि और वाहन प्राप्ति संभव है। हालांकि दाम्पत्य जीवन में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। साल की शुरुआत में गुरुदेव बृहस्पति की कृपा से आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और संतान पक्ष से भी आपको फायदा होगा। घर में किसी बच्चे का आगमन भी दिखाई दे रहा है। मार्च के महीने में द्वादश शुक्र की युति राहु से होगी वही सूर्य लाभ स्थान में और मंगल धन में होंगे। इस समय राहु शुक्र की युति के कारण आपको यौन सुख की इच्छा तीव्र रहेगी इसलिए यौन सुख की प्राप्ति में कोई गलत कदम नहीं उठाए। किसी स्त्री के कारण बदनामी का योग दिखाई पड़ रहा है। शुक्र से प्रभावित महिलाओं को सेहत से जुडी समस्या हो सकती है। कुटुंब भाव का मंगल थोड़ा परिवार में विवाद को जन्म दे सकता है।
सरकारी काम से जुड़े लोगों को मध्य मार्च से लेकर मध्य अप्रैल तक अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। इस समय गुरु सूर्य युति से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातक सफलता प्राप्त करेंगे। इस समय नई नौकरी मिल सकती है। शुक्र का गोचर इस समय नौकरी बदलने में अवश्य सहायक होगा। शुक्र राहु की युति पर शनि की नीच की दृष्टि पत्नी की सेहत को भी बिगाड़ सकती है इसलिए पत्नी का ध्यान रखना होगा। 6 अप्रैल तक का यह समय आपके लिए विदेश से लाभ में कमी करवा सकता है। महीने के अंत में देवगुरु बृहस्पति अपनी मीन राशि से निकलकर मेष राशि में होंगे और राहु के साथ गुरु चांडाल योग का निर्माण करेंगे। 14 अप्रैल से सूर्य भी उच्च राशि मेष में ही होंगे यानी की मेष राशि में सूर्य गुरु राहु की युति 22 अप्रैल से लेकर 15 मई तक रहेगी जो आपकी सेहत के लिए बेहद कष्टकारी होगी। अप्रैल के बाद गुरु की दृष्टि से घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा।
मई- जून
इस समय इस त्रिग्रही युति पर शनिदेव की नीच की दृष्टि होगी जिसके कारण सिर दर्द,लीवर और किडनी की समस्या होगी। इस समय आपके पिता से मतभेद हो सकते है। पिताजी की बीमारी इलाज़ के सिलसिले में बाहर की यात्रा हो सकती है। इस समय जो कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में असफलता हाथ लग सकती है। जो जातक अपनी नौकरी में प्रमोशन या उन्नति की राह देख रहे थे उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। गुरु की कृपा से गूढ़ विद्या,तंत्र,मंत्र और साधना में रूचि जाग सकती है और आप सफल भी होंगे। 6 अप्रैल से लेकर 2 मई राशि स्वामी शुक्र का गोचर लग्न में ही होने से आपको असीम स्त्री सुख प्राप्त होगा। पत्नी की मदद से कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। किसी महिला सहकर्मी से प्रेम हो सकता है। वृष राशि के लिए मारकेश मंगल 10 मई से नीच राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। 10 मई से लेकर 1 जुलाई तक के इस समय में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अति उत्साह में आप कोई गलती नहीं कर दे। इस समय अवधि में मंगल राहु से चौथा होने के कारण मानसिक तनाव सम्भव है। इस समय अपने भाइयों से आपका कोई विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको साजिश का शिकार होने से बचना होगा। 15 मई के बाद सूर्य का वृष राशि यानी लग्न में गोचर आपको थोड़ा अहंकारी बना सकता है। इस समय आप लोगों पर हावी होने की कोशिश कर सकते है हालांकि सरकार से जुड़े लोगों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।
जुलाई- अगस्त
जुलाई अगस्त का महीना आपके कार्य स्थल पर बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इस समय मंगल शुक्र बुध शनि का प्रभाव आपके दशम भाव पर होगा जिसके फलस्वरूप बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। यह भी हो सकता है कि आपको वर्तमान नौकरी से कहीं अच्छा ऑफर कहीं से मिले और आप नौकरी बदल ले। 17 अगस्त से जब सूर्य अपनी ही राशि में चौथे भाव से गोचर करेंगे तो आपको सरकारी पक्ष से कोई बड़ी मदद मिल सकती है। सूर्य शनि का यह समसप्तक योग जीवन में कई बड़े बदलाव लेकर आएगा। इस समय राजनीति से जुड़े जातकों को सफलता प्राप्त होगी। लोहे,मशीन,तेल,खनन से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है।