फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इस मूलांक के लोग, जानिए आपके लिए कौन है परफेक्ट पार्टनर

Fri, 16 May 2025 02:46 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 16 May 2025 02:46 PM IST
सार

आज हम बात करेंगे उन मूलांकों की जिनके जातक बेहतरीन जीवनसाथी साबित होते हैं। चाहे लड़के हों या लड़कियां, ये लोग रिश्तों में बेहद ईमानदार, समझदार और भावनात्मक रूप से जुड़ाव रखने वाले होते हैं।

विज्ञापन
Numerology people born on these dates become best life partner
Numerology Marriage Prediction - फोटो : adobe stock

Numerology Marriage Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के जन्मदिन की तारीखों का योग करके उसका मूलांक निकाला जाता है। जैसे यदि किसी की जन्मतिथि 2, 11, 20 या 29 है, तो उनका मूलांक 2 होता है। हर मूलांक अपने आप में खास होता है, लेकिन कुछ मूलांक ऐसे भी हैं जो प्रेम और रिश्तों के मामले में बेहद भरोसेमंद और समर्पित माने जाते हैं। आज हम बात करेंगे उन मूलांकों की जिनके जातक बेहतरीन जीवनसाथी साबित होते हैं। चाहे लड़के हों या लड़कियां, ये लोग रिश्तों में बेहद ईमानदार, समझदार और भावनात्मक रूप से जुड़ाव रखने वाले होते हैं।

 

Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

Numerology: यह तीन अंक होते हैं बेहद प्रभावशाली, दिलाते हैं भरपूर पैसा और शोहरत

Love Numerology: इस मूलांक के जातक प्रेम विवाह करने में होते हैं सफल, हर परिस्थितियों का करते हैं सामना

Numerology people born on these dates become best life partner
मूलांक 2 - फोटो : adobe stock

मूलांक 2 
जिनका जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। इस अंक के अधिपति ग्रह चंद्रमा हैं। ऐसे लोग भावुक, शांत स्वभाव और समर्पित प्रवृत्ति के होते हैं। ये अपने पार्टनर की हर बात का ख्याल रखते हैं और मुश्किल समय में भी धैर्य नहीं खोते। जब यह प्यार करते हैं, तो पूरी निष्ठा से निभाते हैं और अपने जीवनसाथी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। इनके लिए मूलांक 1, 3, 4 और 6 के लोग अच्छे लाइफ पार्टनर माने जाते हैं।

Numerology people born on these dates become best life partner
मूलांक 4  - फोटो : adobe stock

मूलांक 4 
अगर किसी का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक पर राहु का प्रभाव होता है, जो व्यक्ति को जुनूनी और दृढ़ बनाता है। मूलांक 4 वाले जब किसी को चाहने लगते हैं, तो पूरी शिद्दत से उस रिश्ते को निभाते हैं। इनका प्यार इतना गहरा होता है कि जरूरत पड़ी तो ये परिवार से भी टकरा सकते हैं। ये अपने पार्टनर को सुरक्षा और पूरा सहयोग देने में विश्वास रखते हैं। इनके लिए मूलांक 1, 2, 7 और 9 के लोग अच्छे जीवनसाथी बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology people born on these dates become best life partner
मूलांक 6  - फोटो : adobe stock

मूलांक 6 
किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 6 होता है, जिसे शुक्र ग्रह संचालित करता है। ये लोग प्रेम, सौंदर्य, भोग-विलास और रिश्तों को खूबसूरती से जीने वाले होते हैं। मूलांक 6 के लोग बेहद रोमांटिक और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। 
 

Numerology: इस मूलांक के मित्र दे सकते हैं आपको अच्छी सलाह, जीवन की समस्याओं का मिल सकता है समाधान

Numerology: बेहद रहस्यमयी व्यक्तित्व के होते हैं इस मूलांक के जातक, घर और बाहर करते हैं अलग व्यवहार

विज्ञापन
Numerology people born on these dates become best life partner
numerology - फोटो : adobe stock

वे अपने जीवनसाथी को सच्चा प्यार और भावनात्मक सुरक्षा देने में माहिर होते हैं। इनके साथ जीवन आनंदमय और स्थिर रहता है। मूलांक 2, 4, 6 और 9 के लोग इनसे अच्छी ट्यूनिंग बना सकते हैं।



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed