Love Marriage Numerology In Hindi: अंक ज्योतिष में जन्मतिथि का विशेष महत्व बताया गया है। यह व्यक्ति के वैवाहिक जीवन से भी गहरा संबंध रखती है। विवाह एक पवित्र रिश्ता होता है जो सभी के जीवन का सबसे खास रिश्ता भी होता है। अंक शास्त्र की मदद से हम किसी के विवाह के बारे में भी जान सकते हैं। इसी कड़ी मेें आज हम उन मूलांक के लोगों की बात करेंगे, जो ज्यादातर प्रेम विवाह करने में सफल साबित होते हैं। प्रेम करना और प्रेम कहानी को विवाह तक पहुंचाना इतना आसान नहीं होता, इसलिए अक्सर लोग अपने विवाह को लेकर बेहद चिंतित रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे चार मूलांकों के बारे में, जिनके जातक आमतौर पर प्रेम विवाह की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
Love Numerology: इस मूलांक के जातक प्रेम विवाह करने में होते हैं सफल, हर परिस्थितियों का करते हैं सामना
आज हम उन मूलांक के लोगों की बात करेंगे, जो ज्यादातर प्रेम विवाह करने में सफल साबित होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे चार मूलांकों के बारे में, जिनके जातक आमतौर पर प्रेम विवाह की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
मूलांक 3
किसी भी महीने की 3, 12 या 21 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 3 होता है। ऐसे लोग आमतौर पर मिलनसार। ये दूसरों को अपनी बातों और व्यवहार से आकर्षित करने में सक्षम होते हैं। जब ये प्रेम में पड़ते हैं, तो अपने साथी को जीवनसाथी बनाने की पूरी कोशिश करते हैं और अक्सर प्रेम विवाह करने में सफल होते हैं।
जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 5 होता है। ये लोग बेहद रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और आजादी पसंद करते हैं। अपने रिश्तों में ये ईमानदार रहते हैं और अक्सर अपने प्रेम संबंध को विवाह में बदलने में सफल होते हैं।
Numerology: अपने मूलांक के अनुसार पहनें घड़ी, बदल जाएगा आपका समय और किस्मत
Numerology: मूलांक 5 वालों के लिए इन तारीख में जन्में लोग होते हैं सबसे अच्छे जीवनसाथी
मूलांक 6
जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 6 होता है। ये जातक बेहद भावुक और प्यार के मामले में संवेदनशील होते हैं। अपने साथी से गहरा जुड़ाव महसूस करने वाले ये लोग जब किसी से प्यार करते हैं, तो उसे जीवनभर का साथ देने की भावना रखते हैं। इसी कारण से ये लोग प्रेम विवाह में यकीन रखते हैं।
मूलांक 9
जिनका जन्म महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो, वे मूलांक 9 के अंतर्गत आते हैं। ऐसे जातक अक्सर दृढ़ निश्चयी और आत्मविश्वासी होते हैं। कई बार ये सामाजिक सीमाओं और परंपराओं को चुनौती देते हुए अपने प्रेम को विवाह तक ले जाते हैं। अपने फैसले पर अडिग रहने वाले ये लोग प्रेम विवाह की दिशा में किसी भी हद तक जा सकते हैं।
Numerology: इस मूलांक के लोग पैसे कमान में होते हैं सबसे आगे, जीवन में होते हैं सफल
Numerology: इस मूलांक के लोग अपनी बातों से जीत ले हैं किसी का भी दिल, होती है मां सरस्वती की विशेष कृपा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।