फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: बेहद रहस्यमयी व्यक्तित्व के होते हैं इस मूलांक के जातक, घर और बाहर करते हैं अलग व्यवहार

Fri, 25 Apr 2025 12:27 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 25 Apr 2025 12:27 PM IST
सार

अंक शास्त्र में प्रत्येक मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसे में आज हम जानेंगे उस मूलांक के बारे में जिसके जातक बेहद रहस्यमयी व्यक्तित्व के होते हैं।

विज्ञापन
Numerology saturn influence struggle hard work and success mulank 8 personality in hindi
बेहद रहस्यमयी व्यक्तित्व के होते हैं इस मूलांक के जातक - फोटो : adobe stock
Mulank 8 Personality: अंक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्म तिथि के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। अंक शास्त्र में प्रत्येक मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसे में आज हम जानेंगे उस मूलांक के बारे में जिसके जातक बेहद रहस्यमयी व्यक्तित्व के होते हैं। इन लोगों का व्यवहार घर में कुछ और होता है और बाहर कुछ अलग होता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं मूलांक 8 के बारे में। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 बनता है। अंक शास्त्र में इस अंक के स्वामी माने जाते हैं न्यायप्रिय ग्रह शनि, जिन्हें कर्म और न्याय का देवता भी कहा जाता है।

 

Numerology: इस मूलांक के लोग पैसे कमान में होते हैं सबसे आगे, जीवन में होते हैं सफल

Numerology: इस मूलांक के लोग अपनी बातों से जीत ले हैं किसी का भी दिल, होती है मां सरस्वती की विशेष कृपा




 
Numerology saturn influence struggle hard work and success mulank 8 personality in hindi
प्रारंभिक जीवन - फोटो : Adobe stock photos

प्रारंभिक जीवन
मूलांक 8 से जुड़े लोगों के जीवन की शुरुआत आमतौर पर संघर्षों से भरी होती है। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन इनकी शुरुआती राह को मुश्किल बनाते हैं। अक्सर इन्हें अपने जन्मस्थान से दूर जाकर ही सफलता मिलती है। ये अपने फैसले सोच-समझकर लेते हैं और समय के साथ मजबूत बनते जाते हैं। शुरू में परिवार से अपेक्षित सहयोग न मिलने पर भी ये कुछ अलग कर गुजरने की भावना रखते हैं।

Numerology saturn influence struggle hard work and success mulank 8 personality in hindi
पैसों को लेकर सतर्क - फोटो : adobe stock

गम्भीर व्यक्तित्व
इस मूलांक के लोग बेहद गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये अपनी बातें कम लोगों से ही साझा करना पसंद करते हैं, लेकिन जब बोलते हैं तो प्रभावशाली ढंग से बोलते हैं। ईमानदारी इनकी पहचान होती है, मगर किसी से जल्दी घुलते-मिलते नहीं।

पैसों को लेकर सतर्क
ये लोग धन का उपयोग बहुत सोच समझकर करते हैं। पुरानी चीजों को सहेज कर रखते हैं। फिजूल खर्ची इनकी आदत नहीं होती, लेकिन जरूरत पड़ने पर अपनों के लिए दिल खोल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology saturn influence struggle hard work and success mulank 8 personality in hindi
करियर और शिक्षा में आगे - फोटो : Adobe Stock

करियर और शिक्षा में आगे
ये लोग अगर शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करें, तो इंजीनियर, वकील, वैज्ञानिक या प्रशासनिक अधिकारी जैसे बड़े पदों तक पहुंच सकते हैं। विदेश यात्राएं और सम्मान इनकी मेहनत का प्रतिफल होते हैं। शनि का असर इन्हें निरंतर परिश्रमी बनाता है, जिससे ये धीरे-धीरे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।

Numerology: अपने मूलांक के अनुसार पहनें घड़ी, बदल जाएगा आपका समय और किस्मत

विज्ञापन
Numerology saturn influence struggle hard work and success mulank 8 personality in hindi
निजी जीवन  - फोटो : adobe stock

निजी जीवन 
घर में ये लोग जिम्मेदार और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं, लेकिन घर से बाहर इनका व्यवहार कुछ अलग हो सकता है। कई बार इनके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आता है, जिससे इनका गुप्त जुड़ाव बन जाता है। ये रिश्ते सामाजिक रूप से सामने नहीं आते, लेकिन इनके जीवन पर असर जरूर डालते हैं।

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर अपनी राशियों के अनुसार करें इन चीजों का दान और खरीदारी, मिलेंगे शुभ फल




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed