फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: इन तारीखों को जन्मे लोगों का केतु से है गहरा संबंध, रातों रात बदल देता है किस्मत

Wed, 21 May 2025 11:58 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 21 May 2025 11:58 AM IST
सार

केतु को मूलांक 7 का स्वामी ग्रह माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 7 होता है। ऐसे लोगों की जीवन यात्रा केतु की ऊर्जा से प्रभावित होती है।
 

विज्ञापन
Numerology Prediction People Born On These Dates Get Sudden Success
इस मूलांक के लोगों को केतु देता है अद्भुत कामयाबी - फोटो : adobe stock
Birth Date Astrology: वैदिक ज्योतिष में केतु को एक छाया ग्रह माना गया है। यह ग्रह भले ही भौतिक रूप से अस्तित्व में नहीं है, लेकिन इसकी ऊर्जा और प्रभाव व्यक्ति के जीवन में गहराई से महसूस किए जा सकते हैं। आमतौर पर केतु को अशुभ ग्रह की श्रेणी में रखा जाता है, लेकिन यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। जब केतु अनुकूल स्थिति में होता है, तो यह व्यक्ति के जीवन में ऐसी अप्रत्याशित सकारात्मक घटनाएं लाता है, जो उसकी किस्मत का रुख ही बदल देती हैं।


केतु को मूलांक 7 का स्वामी ग्रह माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 7 होता है। ऐसे लोगों की जीवन यात्रा केतु की ऊर्जा से प्रभावित होती है।

Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

Numerology: यह तीन अंक होते हैं बेहद प्रभावशाली, दिलाते हैं भरपूर पैसा और शोहरत

Trending Videos
Numerology Prediction People Born On These Dates Get Sudden Success
मूलांक 7 वाले कैसे होते हैं? - फोटो : amarujala

मूलांक 7 वाले कैसे होते हैं?
मूलांक 7 वाले लोग आमतौर पर गंभीर, अंतर्मुखी और रहस्य से भरे होते हैं। इनकी सोच गहराई लिए होती है और ये आध्यात्मिक विषयों या गूढ़ ज्ञान की ओर आकर्षित रहते हैं। केतु की वजह से इनके जीवन में अक्सर अचानक बदलाव देखने को मिलते हैं, कभी अचानक मिलने वाली सफलता, तो कभी बिना पूर्व संकेत के कोई बड़ा अवसर।

Love Numerology: इस मूलांक के जातक प्रेम विवाह करने में होते हैं सफल, हर परिस्थितियों का करते हैं सामना

Numerology: इस मूलांक के मित्र दे सकते हैं आपको अच्छी सलाह, जीवन की समस्याओं का मिल सकता है समाधान

Numerology Prediction People Born On These Dates Get Sudden Success
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock

इनकी इंट्यूशन पावर बहुत अधिक होती है। ये लोग अक्सर बिना कहे या बिना किसी स्पष्ट प्रमाण के किसी बात को महसूस कर लेते हैं। यही शक्ति इन्हें अलग बनाती है। जब इनकी कुंडली में केतु शुभ स्थिति में होता है, तो ये व्यक्ति चुपचाप आगे बढ़ते हुए ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।

 

Numerology: बेहद रहस्यमयी व्यक्तित्व के होते हैं इस मूलांक के जातक, घर और बाहर करते हैं अलग व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction People Born On These Dates Get Sudden Success
मूलांक 7 की विशेषताएं - फोटो : adobe stock

मूलांक 7 की विशेषताएं
ये लोग अपने दिल के सच्चे होते हैं और जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनमें दूसरों के लिए संवेदना और सहयोग की भावना अधिक होती है। जीवन में संघर्षों के बावजूद ये आर्थिक रूप से स्थिर रहते हैं और कई बार अचानक धन लाभ भी होता है। केतु की कृपा से मूलांक 7 वालों पर ईश्वर की विशेष कृपा मानी जाती है। 

विज्ञापन
Numerology Prediction People Born On These Dates Get Sudden Success
मूलांक 7 की विशेषताएं - फोटो : adobe stock

ये व्यक्ति आत्मनिर्भर होते हैं और अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं। ये लोग आमतौर पर किसी की नकल नहीं करते, बल्कि अपनी अलग सोच और रचनात्मकता से पहचान बनाते हैं।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed