Numerology: अपने मूलांक के अनुसार पहनें घड़ी, बदल जाएगा आपका समय और किस्मत
घड़ी को केवल एक समय बताने का यंत्र माना जाता है, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह जीवन में समय के प्रवाह का भी प्रतीक भी मानी जाती है। आइए जानते हैं कि व्यक्ति को अपने भाग्यांक के अनुसार किस तरह की घड़ी पहननी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाग्यांक क्या है?
व्यक्ति की जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। यदि आप अपने भाग्यांक के अनुसार उपयुक्त घड़ी पहनते हैं, तो आपके जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक परिवर्तन आने लगेंगे और सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
Numerology: मूलांक 5 वालों के लिए इन तारीख में जन्में लोग होते हैं सबसे अच्छे जीवनसाथी
भाग्यांक के अनुसार पहनें सही घड़ी
भाग्यांक 1- भाग्यांक 1 वालों के लिए गोल्डन रंग की मेटल चेन वाली घड़ी रविवार को पहनना लाभकारी रहेगा।
भाग्यांक 2- भाग्यांक 2 वाले सिल्वर या सफेद रंग की मेटल घड़ी सोमवार को पहनें।
भाग्यांक 3- आपके लिए भी गोल्डन मेटल वॉच उपयुक्त है, इसे गुरुवार को पहनें।
भाग्यांक 4- मेटैलिक ग्रे रंग की घड़ी शनिवार को पहनना भाग्यांक 4 वालों के लिए अनुकूल होगा।
भाग्यांक 5- सिल्वर और गोल्डन के मिश्रण वाली घड़ी बुधवार को पहनें।
भाग्यांक 6- भाग्यांक 6 वाले लोग रोज गोल्ड रंग की घड़ी शुक्रवार के दिन धारण करें।
भाग्यांक 7- गोल्डन वॉच आपके लिए शुभ मानी जाती है, इसे शनिवार को पहन सकते हैं।
भाग्यांक 8- काले रंग की घड़ी पहनना आपके लिए लाभकारी है, खासकर शनिवार को।
भाग्यांक 9- भाग्यांक 9 वाले लोग रोज गोल्ड या कॉपर रंग की घड़ी मंगलवार के दिन पहनें।
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार चमड़े या रबड़ की बेल्ट वाली घड़ी पहनने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। ऐसी घड़ियों को पहनना शुभ नहीं माना जाता है।