फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: मूलांक 5 वालों के लिए इन तारीख में जन्में लोग होते हैं सबसे अच्छे जीवनसाथी

Tue, 15 Apr 2025 10:38 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 15 Apr 2025 10:38 AM IST
सार

अंक शास्त्र में मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है, जो बुद्धिमत्ता, तर्कशक्ति, संचार-कौशल और साहस का प्रतीक माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग मूलांक 5 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं।
 

विज्ञापन
Numerology mulank 5 compatible number Best Life Partner For Mulank 5 ke liye best life partner
मूलांक 5 के लिए सबसे अच्छा जीवन साथी - फोटो : adobe stock

Mulank 5 Ke Liye Best Life Partner: अंक शास्त्र में मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है, जो बुद्धिमत्ता, तर्कशक्ति, संचार-कौशल और साहस का प्रतीक माने जाते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। ये लोग बहुत ही चतुर, मिलनसार और परिवर्तन को सहजता से अपनाने वाले होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में विविधता और नयापन पसंद होता है, इसलिए इनकी वैवाहिक संगति ऐसे व्यक्ति के साथ अच्छी रहती है, जो इनकी ऊर्जा और स्वतंत्रता को समझे और उसका सम्मान करें। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग मूलांक 5 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं।


 
Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

Numerology mulank 5 compatible number Best Life Partner For Mulank 5 ke liye best life partner
मूलांक 1 - फोटो : Adobe stock

मूलांक 1
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 5 और 1 का मेल काफी हद तक सफल माना जाता है। मूलांक 1 के लोग स्वाभिमानी, नेतृत्व करने वाले और आत्मनिर्भर होते हैं। वहीं मूलांक 5 के लोग मिलनसार और खुशमिजाज होते हैं। ऐसे में इन दोनों में सामंजस्य बैठ सकता है, बशर्ते एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझें। मूलांक 1 की दृढ़ता और मूलांक 5 की चपलता मिलकर एक संतुलित रिश्ता बना सकती है।

Numerology mulank 5 compatible number Best Life Partner For Mulank 5 ke liye best life partner
couple - फोटो : adobe stock

मूलांक 3 
मूलांक 5 और 3 का संबंध भी शुभ माना जाता है। मूलांक 3 के लोग अनुशासित, महत्वाकांक्षी और आध्यात्मिक होते हैं। वे मूलांक 5 की रचनात्मकता और चंचलता को एक दिशा देने में भी मदद कर सकते हैं, जिससे दोनों एक-दूसरे के पूरक बन सकते हैं। यह जोड़ी काफी संतुलित मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology mulank 5 compatible number Best Life Partner For Mulank 5 ke liye best life partner
couple - फोटो : adobe stock

मूलांक 6 
मूलांक 5 और 6 की जोड़ी में प्रेम और आकर्षण का गहरा तालमेल होता है। मूलांक 6 के लोग भावुक, रोमांटिक और कलाप्रिय होते हैं, जो मूलांक 5 की जिंदादिली और चंचलता को सराहते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार यह संगति लंबे समय तक चलने वाली और सुखद बताई जाती है।

विज्ञापन
Numerology mulank 5 compatible number Best Life Partner For Mulank 5 ke liye best life partner
मूलांक 5 के लिए सबसे अच्छा जीवन साथी - फोटो : Freepik

मूलांक 5 वालों के लिए मूलांक 1, 3 और 6 औके लोग आदर्श जीवनसाथी साबित हो सकते हैं। हालांकि, सफल वैवाहिक जीवन के लिए केवल मूलांक ही नहीं, बल्कि आपसी समझ, सम्मान और धैर्य भी जरूरी माना जाता है। 
 

Numerology: आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं इस तारीख को जन्में लोग, नहीं होती धन की कमी

Numerology: इस तारीख को जन्मे लोग बनते हैं IAS-IPS, जानें क्या कहता है अंक ज्योतिष



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed