फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: इस मूलांक के लोग अपनी बातों से जीत ले हैं किसी का भी दिल, होती है मां सरस्वती की विशेष कृपा

Tue, 22 Apr 2025 02:47 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 22 Apr 2025 02:47 PM IST
सार

अंक ज्योतिष की मानें तो व्यक्ति के मूलांक आधार पर हम किसी के व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। ऐसे में आज हम उन लोगों के बारे में जानेंगे जो जुबान के जादूगर होते हैं और अपनी बातों से खूब नाम कमाते हैं।

विज्ञापन
mulank 5 personality mulank 5 are best in communication skills mulank 5 wale log kaise hote hain
इस मूलांक के लोग अपनी बातों से जीत ले हैं किसी का भी दिल - फोटो : adobe stock

Numerology: हर इंसान के अंदर कोई न कोई खूबी देखने को जरूर मिलती है। कोई इंसान स्वभाव का अच्छा होता है, तो कोई अपनी बातों से लोगों के मोह लेता है। अंक ज्योतिष की मानें तो व्यक्ति के मूलांक आधार पर हम किसी के व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। ऐसे में आज हम उन लोगों के बारे में जानेंगे जो जुबान के जादूगर होते हैं और अपनी बातों से खूब नाम कमाते हैं।



अंक ज्योतिष के अनुसार जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है। उनका मूलांक 5 होता है। इस अंक के स्वामी ग्रह बुध हैं, जिन्हें ज्योतिष में बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति, संचार, व्यापार और त्वचा से जुड़ा कारक माना गया है। बुध के प्रभाव से इन लोगों में बातचीत करने की गजब कला, तेज सोचने की क्षमता और कमाल के विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण विकसित होते हैं।
 
Numerology: अपने मूलांक के अनुसार पहनें घड़ी, बदल जाएगा आपका समय और किस्मत
Numerology: मूलांक 5 वालों के लिए इन तारीख में जन्में लोग होते हैं सबसे अच्छे जीवनसाथी

mulank 5 personality mulank 5 are best in communication skills mulank 5 wale log kaise hote hain
बोलने की कला में निपुण - फोटो : amarujala
बोलने की कला में निपुण 
मूलांक 5 वाले लोग स्वाभाविक रूप से बेहद समझदार और चतुर होते हैं। इन्हें चुनौतियों का सामना करना बखूबी आता है और ये बड़ी सहजता से कठिन परिस्थितियों में भी रास्ता निकाल लेते हैं। बोलचाल में ये इतने कुशल होते हैं कि सामने वाला व्यक्ति इनकी बातों का मुरीद हो जाता है। 
mulank 5 personality mulank 5 are best in communication skills mulank 5 wale log kaise hote hain
बोलने की कला में निपुण - फोटो : Adobe

इनकी वाणी में विशेष आकर्षण होता है, जिससे ये बड़ी आसानी से लोगों से अपनी बात भी मनवा लेते हैं। इनके बात करने का कौशल इन्हें हर परिस्थिति में खास बना देता है। माना जाता है कि इन लोगों पर मां सरस्वती की विशेष कृपा होती है। 


Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
विज्ञापन
विज्ञापन
mulank 5 personality mulank 5 are best in communication skills mulank 5 wale log kaise hote hain
girl - फोटो : adobe stock
व्यापार में मिलती है सफलता
ये लोग निर्णयों लेने में भी काफी अच्छे होते हैं, इसलिए नौकरी से अधिक ये व्यापार में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इनके अंदर जोखिम उठाने का जज़्बा होता है और ये असफलताओं से डरते नहीं हैं। ये लोग अक्सर राजनीति, व्यापार या कला जैसे क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाते हैं। 

Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
विज्ञापन
mulank 5 personality mulank 5 are best in communication skills mulank 5 wale log kaise hote hain
व्यापार में मिलती है सफलता - फोटो : Adobe

ये लोग संगीत और अर्थशास्त्र में भी रुचि रखते हैं। हालात चाहे जैसे भी हों, ये खुद को ढालने में माहिर होते हैं। साथ ही ये नए लोगों से जल्दी मेलजोल बना लेते हैं और दूसरों के मन की बात समझने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। पैसों को लेकर इनकी समझ बहुत अच्छी होती है और ये अपनी मेहनत व दिमाग के बल पर अच्छा धन अर्जित कर लेते हैं।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed