Holi 2023 Color According to Zodiac: होली का त्योहार पूरे देश में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम से होली पर्व की शुरुआत हो जाती है। सबसे पहले शाम के समय होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन सुबह के समय रंग वाली होली धूमधाम से खेली जाती है। किसी भी पर्व को मनाने से पहले भगवान की पूजा की जाती है, ताकि सभी कार्य से शुभता हासिल हो। होली वाले दिन यानि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर लोग भगवान की आराधना करेंगे और सबसे पहले ईश्वर को अबीर-गुलाल अर्पित करेंगे और इसके बाद रंग खेलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि लोग अपनी राशि के अनुसार रंग अर्पित करें तो शुभता को अधिकतम किया जा सकता है और इस दिन ग्रहों की कोई नकारात्मक स्थिति है तो उसे कम से कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं राशि अनुसार भगवान को कौन सा रंग अर्पित करना चाहिए।
Holi 2023: होली खेलने से पहले राशि के अनुसार भगवान को लगाएं रंग, बरसेगी कृपा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 07 Mar 2023 12:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन