फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Falgun Purnima 2023 Upay: फाल्गुन पूर्णिमा की रात कर लें ये छोटा सा उपाय, व्यापार में होगी तरक्की

Tue, 07 Mar 2023 12:40 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 12:40 PM IST
विज्ञापन
Falgun Purnima 2023 Upay totaka Holi 2023 karein ye upay
फाल्गुन पूर्णिमा पर करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
Falgun Purnima 2023 Upay: 7 मार्च 2023 को फाल्गुन मास की पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। ऐसे में पूर्णिमा की रात कुछ खास उपाय करने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को धन लाभ और सुख समृद्धि प्रदान करती हैं।  इस दिन भगवान विष्णु, चंद्र देव के साथ मां लक्ष्मी की पूजा के साथ सत्यनारायण की कथा का पाठ करने का विधान है। इसके साथ ही फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में शाम के समय होलिका दहन करने का विधान है। इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को काफी शुभ योग बन रहे हैं। फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर कुछ विशेष उपाय करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं । आइए जानते हैं पूर्णिमा पर बन रहे विशेष योग और उपायों के बारे में। 

Holika Dahan 2023: क्या होलिका पर रहेगा भद्रा का साया ? जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

Holika Dahan 2023: होलिका दहन के समय भूलकर भी न पहनें इस रंग के कपड़े, अन्यथा हो सकती है हानि
Falgun Purnima 2023 Upay totaka Holi 2023 karein ye upay
फाल्गुन पूर्णिमा पर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
फाल्गुन पूर्णिमा 2023 तिथि 
फाल्गुन मास के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि आरंभ- 06 मार्च 2023, मंगलवार, सायं 04: 17 मिनट से
फाल्गुन मास के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त- 07 मार्च 2023, बुधवार, सायं 06:09 मिनट तक
उदया तिथि के हिसाब से फाल्गुन पूर्णिमा 7 मार्च को मनाई जाएगी।
Falgun Purnima 2023 Upay totaka Holi 2023 karein ye upay
फाल्गुन पूर्णिमा पर करें ये उपाय - फोटो : सोशल मीडिया।

फाल्गुन पूर्णिमा ओर चंद्रोदय का समय: 7 मार्च, सायं 6: 8 मिनट 
स्नान का शुभ मुहूर्त- 7 मार्च, प्रातः 05:07 मिनट से 5:56 मिनट तक
सत्यनारायण पूजा का शुभ समय - 7 मार्च, प्रातः 11: 03 मिनट से दोपहर 2:00  बजे तक
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त (निशिता काल मुहूर्त) - 8 मार्च रात्रि 12:13 मिनट से रात्रि 01:02 मिनट तक

विज्ञापन
विज्ञापन
Falgun Purnima 2023 Upay totaka Holi 2023 karein ye upay
फाल्गुन पूर्णिमा पर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

फाल्गुन पूर्णिमा पर करें ये उपाय 

  • फाल्गुन पूर्णिमा की रात को माता लक्ष्मी को 11 कौड़ियां अर्पित करके अगले दिन एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर उसे मुख्यद्वार पर बांध दें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।  
  • यदि विवाह आदि में देरी हो रही है तो माता लक्ष्मी को 7 गुलाब के फूल इतर लगाकर चढ़ाएं। इस उपाय से शीघ्र विवाह की मनोकामना पूरी होगी। 
  • यदि लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन रोगी के सिर से लेकर पैर तक कपूर को 7 बार घुमाएं और होलिका की अग्नि में डाल दें। इस उपाय से आरोग्य की प्राप्ति होती है। 
  • फाल्गुन पूर्णिमा की मध्यरात्रि को देवी लक्ष्मी को 21 कौड़ियां हल्दी में रंगकर अर्पित करें और अगली सुबह उसे तिजोरी में लाल कपड़े में बांधकर रख दें। इससे घर में सदा माता लक्ष्मी का वास रहेगा। 
  • फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका की पूजा करते समय खीर का भोग और उपले से बनी माला अर्पित करने से धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। 
  • फाल्गुन पूर्णिमा पर सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की की संभावना बढ़ती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed