Feng Shui 2023: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में बैम्बू प्लांट यानी बांस के पौधे को काफी शुभ माना गया है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कहा जाता है कि जिस घर में बांस का पौधा होता है, वहां से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। आर्थिक संकट को दूर करने के लिए घर या दफ्तर में बैम्बू प्लांट जरूर लगाना चाहिए। ये मालामाल बनाने के लिए सबसे कारगर उपाय माना जाता है। बैम्बू प्लांट न सर्फ देखने में सुंदर लगते हैं, बल्कि इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। फेंगशुई में इस पौधे को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसे में यदि आप नए साल 2023 में खुशहाली और समृद्धि चाहते हैं, तो बैम्बू प्लांट जरूर लगाएं। आइए जानते हैं नए साल में बैम्बू प्लांट को घर में रखने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं...
Feng Shui 2023: नए साल में चाहते हैं सुख-समृद्धि और तरक्की तो घर ले आएं ये छोटा सा पौधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैम्बू प्लांट के फायदे
वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार, बैम्बू प्लांट यानी बांस का पौधा घर में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। घर या ऑफिस में जिस जगह भी बैम्बू प्लांट रखा जाता है, वहां सुख-समृद्धि आती है। साथ ही सेहत पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस दिशा में लगाएं बैम्बू प्लांट
फेंगशुई के अनुसार, घर में बैम्बू प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व या पूर्व दक्षिण में दिशा में ही लगाना चाहिए। इस दिशा में बम्बू प्लांट लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि ये धन की दिशा मानी जाती है।
करियर की ग्रोथ के लिए फायदेमंद
कहा जाता है कि बांस के पौधे को घर में उत्तर दिशा में रखने से काम कारोबार में तरक्की मिलती है। इसके अलावा बच्चों के स्टडी रूम या पढ़ाई करने वाले कमरे में रखने से उनका पढ़ाई में मन लगता है।
जरूर पढ़ें:- कैलेंडर 2023
साल 2023 के व्रत-त्योहार
ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण
विवाह शुभ मुहूर्त 2023
जानें साल 2023 में कब-कब रहेंगे शादी के शुभ मुहूर्त
बम्बू प्लांट लगाने के नियम
- बांस के डंठल को लाल रंग के रिबन से बांध कर कांच के बर्तन में रखना ज्यादा फायदेमंद होता है।
- घर में रखे गए बैम्बू प्लांट में हमेशा पानी डालते रहना चाहिए।
- बांस के पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए।
- बैम्बू प्लांट को जिस बर्तन में लगाना है उसमे नीले रंग का पत्थर जरूर डालें।