Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में तस्वीरें लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, परिवार की खुशियों पर पड़ सकता है असर

Sun, 29 Nov 2026 11:53 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 29 Nov 2026 11:53 AM IST
सार

Feng Shui Tips: घर की दीवारों पर लगी तस्वीरें न केवल सजावट बढ़ाती हैं, बल्कि घर के माहौल को भी प्रभावित करती हैं। फेंगशुई के अनुसार, कुछ तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकती हैं। ऐसे में घर की सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ खास तरह की तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Feng Shui Tips Do not put these pictures on the home room wall in hindi
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Adobe Stock

Feng Shui Rules For House Wall Painting: घर की दीवारों पर लगी तस्वीरें केवल घर की सुंदरता बढ़ाने का काम नहीं करतीं, बल्कि इनका संबंध हमारे विचारों और भावनाओं से भी होता है। यही वजह है कि लोग अपने घर में परिवार की तस्वीरों से लेकर खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों वाली पेंटिंग्स लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, फेंगशुई के अनुसार, घर में हर तरह की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि कुछ तस्वीरें घर के माहौल में नकारात्मकता बढ़ा सकती हैं और परिवार के सदस्यों के बीच तनाव व मनमुटाव का कारण बन सकती हैं। ऐसे में घर की सुख-शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए दीवारों पर तस्वीरें लगाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कि फेंगशुई के अनुसार किन तस्वीरों को घर की दीवारों पर लगाने से बचना चाहिए।

Trending Videos
Feng Shui Tips Do not put these pictures on the home room wall in hindi
घर की दीवारों पर लगी तस्वीरों से जुड़ा फेंगशुई नियम - फोटो : Ai Generated
बहते हुए झरने की फोटो

घर की दीवारों पर बहते हुए झरने की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। खासतौर पर पहाड़ों से नीचे गिरते पानी को आर्थिक स्थिति के लिहाज से शुभ नहीं माना जाता। फेंगशुई के अनुसार, झरने की तस्वीर में लगातार बहता पानी धन के घर से बाहर जाने का प्रतीक होता है। ऐसे में अच्छी कमाई के बावजूद बचत करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए घर में पेंटिंग लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Feng Shui Tips Do not put these pictures on the home room wall in hindi
घर की दीवारों पर लगी तस्वीरों से जुड़ा फेंगशुई नियम - फोटो : Ai Generated
तीन सदस्यों वाली तस्वीर

घर की दीवारों पर तस्वीरें लगाते समय उनमें मौजूद लोगों की संख्या का भी ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर एक ही फ्रेम में तीन लोगों की तस्वीर लगाना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसी तस्वीरें आपसी रिश्तों में तनाव और दूरियां बढ़ा सकती हैं। यह नियम परिवार के सदस्यों के साथ-साथ तीन दोस्तों की तस्वीरों पर भी लागू माना जाता है। इसलिए घर में ऐसी फोटो लगाने से पहले फेंगशुई की इन मान्यताओं का ध्यान रखना चाहिए।




फेंगशुई टिप्स: घर में फिश एक्वेरियम रखने से खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सही दिशा और नियम



फेंगशुई टिप्स: पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्यार, वैवाहिक जीवन में अपनाएं फेंगशुई के ये 5 उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Tips Do not put these pictures on the home room wall in hindi
घर की दीवारों पर लगी तस्वीरों से जुड़ा फेंगशुई नियम - फोटो : Ai Generated
डूबते हुए सूरज की तस्वीर

घर की दीवारों पर डूबते हुए सूरज की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता। चाहे यह तस्वीर पहाड़ों के बीच की हो या समुद्र किनारे की, इसे नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि ऐसी तस्वीरें जीवन में उत्साह और सकारात्मक सोच के बजाय निराशा का भाव पैदा कर सकती हैं। इसलिए घर की सजावट करते समय डूबते सूरज वाली पेंटिंग लगाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Feng Shui Tips Do not put these pictures on the home room wall in hindi
घर की दीवारों पर लगी तस्वीरों से जुड़ा फेंगशुई नियम - फोटो : Ai Generated
हर कमरे में न लगाएं देवी-देवताओं की तस्वीरें

घर में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाना आस्था और श्रद्धा से जुड़ा होता है। लोग अक्सर घर के अलग-अलग कमरों में भगवान की फोटो लगाते हैं, लेकिन फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना सही नहीं माना जाता। मान्यता है कि धार्मिक तस्वीरों को सही स्थान पर न रखने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है। इसलिए भगवान की तस्वीरें लगाने के लिए हमेशा एक साफ और पवित्र स्थान का चुनाव करना चाहिए।





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed