{"_id":"63957038b1396644496c122d","slug":"hindu-calendar-2023-vrat-festivals-holidays-list-in-new-year-2023","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब होली, दिवाली और नवरात्रि, जानिए साल के प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब होली, दिवाली और नवरात्रि, जानिए साल के प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें
Calendar 2023 Festivals And Holidays List In 2023 :
01 जनवरी 2023 से अंग्रेजी कैलेंडर का नया वर्ष प्रारंभ हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार अंग्रेजी कैलेंडर के नववर्ष का शुभारंभ पौष माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, सिद्ध योग और रविवार के दिन शुरू हुआ। साल के पहले महीने में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश होने पर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। फिर इस महीने की 26 जनवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि, 08 मार्च को होली, 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा, 30 मार्च राम नवमी का पर्व आएगा। फिर 21 अगस्त को नाग पंचमी, 30 अगस्त को रक्षाबंधन, 7 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व आएगा। 15 अक्तूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि और नया हिंदू नवर्ष आरंभ हो जाएगा। 24 अक्तूबर को दशहरा और 12 नवंबर 2023 को दीपावली का त्योहार आएगा और 19 नवंबर को छठ पूजा मनाई जाएगी। साल 2023 में चार ग्रहण भी लगेगा। ग्रह गोचर की बात करें तो साल के शुरुआत में ही शनि कुंभ राशि में आ जाएंगे। फिर अप्रैल में गुरु का राशि परिवर्तन होगा और अक्टूबर के महीने में राहु-केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं जनवरी से लेकर दिसंबर 2023 तक कब-कब कौन-कौन से त्योहार और व्रत रखें जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।