फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feng Shui Tips: घर पर रखें फेंगशुई की ये 5 चीजें, रिश्ते में आएगी मधुरता और पार्टनर के साथ खुशहाल बीतेगा जीवन

Mon, 28 Nov 2022 02:04 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 28 Nov 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
Feng Shui Tips for Couples: Life Partners Keep These Five Lucky Things at Home for Happy Married Life
घर पर रखें फेंगशुई की ये 5 चीजें, रिश्ते में आएगी मधुरता और पार्टनर के साथ खुशहाल बीतेगा जीवन - फोटो : iStock

Feng Shui Tips in Hindi: चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई का चलन धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। आजकल ज्यादातर घरों में आपने फेंगशुई से जुड़ी कई चीजें देखने को मिल जाती हैं। फेंगशुई से जुड़ी चीजें सौभाग्य को बढ़ाने में बेहद कारगर होती हैं। चीन के वास्तु शास्त्र फेंगशुई को घर से निगेटिव एनर्जी को दूर करके पॉजिटिव एनर्जी लाने में बहुत कारगर माना जाता है। घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए फेंगशुई के उपायों को बेहद कारगर माना जाता है। फेंगशुई विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी चल रही है तो आप फेंगशुई से जुड़ी कुछ चीजों को अपने घर पर रख सकते हैं। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं फेंगशुई की इन चीजों के बारे में... 



लाल रंग के गुलाब 
दांपत्य जीवन में प्रेम बनाए रखने में फूल बेहद ही उपयोगी साबित होते हैं। फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम में लाल रंग के गुलाब के फूल रखने से रिश्ते में मिठास आती है। वहीं यदि घर में आप रोजाना ताजा गुलाब के फूल नहीं रख सकते हैं, तो गुलाब फूल की पेंटिंग लगाएं। 

परिंदों की पेंटिंग 
फेंगशुई के अनुसार, यदि आपका पार्टनर के साथ मनमुटाव चल रहा है या बात-बात पर कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है, तो आप घर में परिंदों के पोस्टर लगाना चाहिए, लेकिन ध्यान रखें कि परिंदे जोड़े में होने चाहिए। साथ ही परिंदों में प्रेमभाव नजर आना चाहिए। साथ ही पेंटिंग या तस्वीर लगाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि परिंदे पिंजरे में कैद न हो और किसी प्रकार की तकलीफ में न हो।  

डॉल्फिन की पेंटिंग 
वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए बेडरूम में डॉल्फिन की तस्वीर लगानी चाहिए। आप अपने बेडरूम में डांस करते हुए डॉल्फिन या खेलते हुए डॉल्फिन की तस्वीर लगाएं। फेंगशुई के अनुसार, इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। 

सफेद घोड़ों की पेंटिंग 
घोड़े को तरक्की का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, सुखी दांपत्य जीवन के लिए आप अपने घर की दीवारों पर सफेद घोड़े की पेंटिंग भी लगा सकते हैं। 

अपनी और पार्टनर की तस्वीर 
जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए खुद की और आपके पार्टनर की तस्वीर बेडरूम में लगाएं। फेंगशुई के अनुसार, ऐसा करने से आपका दांपत्य जीवन खुशहाली से भर जाएगा। तस्वीर को दीवार पर लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि तस्वीर में आप दोनों मुस्कुराते हुए और एक साथ हों। आप चाहें तो अपनी शादी की कोई प्यारी सी तस्वीर लगा सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed