फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vivah Muhurat 2023 shubh muhurat wedding year 2023 vivah muhurat 2022

Vivah Muhurat 2023: साल 2023 में विवाह के 59 शुभ मुहूर्त, जानें पूरी जानकारी यहां

Fri, 11 Nov 2022 11:30 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 11:30 AM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह आदि शुभ कार्यों के लिए शुक्र का उदय होना जरूरी है। साल 2022 में  विवाह के मात्र 12 मुहूर्त शेष हैं, जिसमें नवंबर माह में तीन और दिसम्बर माह में 9 शुभ मुहूर्त हैं। आइए जानते हैं अगले साल यानी साल 2023 में विवाह के कितने शुभ मुहूर्त हैं। 

विज्ञापन
Vivah Muhurat 2023 shubh muhurat wedding year 2023 vivah muhurat 2022
विवाह शुभ मुहूर्त 2023 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Vivah Muhurat 2023: हिन्दू विवाह में तारीख तय करते समय विवाह मुहूर्त एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा माना जाता है कि अशुभ विवाह मुहूर्त में किए गए विवाह का अक्सर जोड़े पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शादी विवाह को शुभ मुहूर्त में ही किया जाता है । यह परंपरा हमारे हिंदी रीती रिवाज में बहुत ही शुभ माना गया है। विवाह से पहले वर वधु की कुंडलियों को देखा  जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल में कुल 4 अबूझ मुहूर्त होते हैं। इनमें आखा तीज, , देवउठनी एकादशी, बसंत पंचमी और भड़मी नवमी। यानी इन चार मौकों पर मुहूर्त न होते हुए भी शुभ कार्य जैसे विवाह आदि किए जा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विवाह आदि शुभ कार्यों के लिए शुक्र का उदय होना जरूरी है। साल 2022 में  विवाह के मात्र 12 मुहूर्त शेष हैं, जिसमें नवंबर माह में तीन और दिसम्बर माह में 9 शुभ मुहूर्त हैं। आइए जानते हैं अगले साल यानी साल 2023 में विवाह के कितने शुभ मुहूर्त हैं। 

विज्ञापन


साल 2023 में विवाह के 59 मुहूर्त 
हिन्दी पंचांग के अनुसार साल 2023 में विवाह के कुल 59 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें जनवरी में 9, फरवरी में 13, मई में 14, जून में 11, नवंबर में 5 और दिसंबर में 7 विवाह मुहूर्त हैं। 
विज्ञापन


साल 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त
जनवरी 2023-
15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31
फरवरी 2023- 6, 7, 8, 9 10, 12, 13, 14, 15, 17, 22 23, 28
मई 2023- 4, 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29, 30
जून 2023- 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26, 27
नवंबर 2023- 23, 24, 27, 28, 29
दिसंबर2023- 5, 6, 7 8, 9, 11, 15

मार्च 2023 में होलाष्टक और अप्रैल में धनु मास लगने से कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होंगे। और जून माह से चातुर्मास आरंभ हो जाएगा जिसके 4 महीने बाद ही कोई भी विवाह आदि शुभ कार्य आरंभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2022 के बचे हुए विवाह मुहूर्त  
साल 2022 के नवंबर महीने में तीन मुहूर्त 26, 27 और 28 नवंबर के हैं। वहीं दिसम्बर में 9 मुहूर्त 2, 3, 4, 7, 8, 9, 13, 14 और 15 दिसंबर तक के हैं। 16 दिसंबर से धनु मास आरंभ होने के कारण विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed