Dhanteras Par Sona Kharidne Ka Shubh Samay: धनतेरस का पर्व खुशियों, समृद्धि और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और अन्य नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के लिए खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और खूबसूरत उपहारों तक लोग खरीदते हैं।
क्या है धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय? यहां जानें सही मुहूर्त
Dhanteras Gold Buying Muhurat 2026: धनतेरस का हिंदु धर्म का काफी महत्व है। यह त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है।
क्या है धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त?
6 नवंबर 2026 को यानी धनतेरस के दिन सोना खरीदने के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 7 नवंबर को सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर होगा।
धनतेरस 2026 पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
- धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक।
- प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 49 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक।
- वृषभ काल: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक।
दिन का चौघड़िया
चर: सुबह 6 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक
लाभ: सुबह 7 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट तक
अमृत: सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक
काल: सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक
शुभ: दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 23 मिनट तक
रोग: दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक
उद्वेग: दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक
चर: शाम 4 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक
नरक चतुर्दशी 2026: छोटी दिवाली पर नहीं करने चाहिए ये काम, जानें इस दिन यम दीप क्यों जलाया जाता है?
रात की चौघड़िया
रोग: शाम 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक
काल: शाम 7 बजकर 8 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक
लाभ: रात 8 बजकर 45 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक
उद्वेग: रात 10 बजकर 23 मिनट से 12 बजकर 1 मिनट तक
शुभ: रात 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक (7 नवंबर)
अमृत: रात 1 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक
चर: सुबह 3 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक
रोग: सुबह 4 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक
धनतेरस 2026: सोना-चांदी नहीं खरीद सकते तो घर लाएं ये 6 शुभ चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
धनतेरस के दिन क्या खरीदें?
सोना-चांदी के गहने, सिक्के
पीतल के बर्तन
झाड़ू
नमक
मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति
घर
जमीन
धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदें?
चीनी मिट्टी से बनी चीजें
स्टिल के बर्तन
प्लास्टिक की चीजें
कांच या शीशे के सामान
लोहे का सामान
काले रंग के कपड़े
नुकीली चीजें
एल्युमिनियम की वस्तुएं