फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे कार्य करने वालों के यहां से रूठकर चली जाती हैं मां लक्ष्मी, करना पड़ता है गरीबी का सामना

Fri, 19 Nov 2021 05:07 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
astrology tips for wealth doing these mistakes then maa lakshmi is unhappy there may be lack of money
मां लक्ष्मी - फोटो : istock

कई बार देखने में आता है कि जहां कुछ लोगों की आय सीमित होने पर भी उनके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके घर में पर्याप्त धन स्तोत्र होने के बाद भी दरिद्रता बनी रहती है। तमाम प्रयासों के बाद भी उनके घर में बरकत नहीं होती है। क्या आपको पता है कि इसके पीछे का कारण स्वयं की गलत आदतें और कुछ कार्य होते हैं। माना जाता है कि जिन घरों में ये कार्य होते हैं, वहां से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं और उनके घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। ऐसे लोगों को गरीबी का सामना करना पड़ता है। इसलिए भूलकर भी ये कार्य नहीं करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य।

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

astrology tips for wealth doing these mistakes then maa lakshmi is unhappy there may be lack of money
जिन घरों में झगड़ा होता है वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जहां होता है पति-पत्नी में विवाद
जिन घरों में सदैव पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता है और अशांति का माहौल बना रहता है और परिवार के सदस्य एक दूसरे से ऊंचे व अपमानजनक शब्दों में वार्तालाप करते हैं, वहां से मां लक्ष्मी रूष्ट होकर चली जाती हैं। पति-पत्नी व परिवार के सभी सदस्यों को सदैव एक दूसरे से सम्मान पूर्वक आचरण रखना चाहिए। अन्यथा ऐसे घरों में कभी बरकत नहीं होती है।

astrology tips for wealth doing these mistakes then maa lakshmi is unhappy there may be lack of money
जिस घर में बुजुर्गों और नारी का अपमान होता है वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जिस घर में होता है बुजुर्गों और नारी का अपमान
हिंदू धर्म में नारी को लक्ष्मी और अन्नपूर्णा कहा गया है। कहा जाता है कि जहां पर नारी का सम्मान होता है, वहां स्वयं देवी-देवता निवास करते हैं। ऐसे घरों में किसी प्रकार से धन की कमी नहीं होती है लेकिन जहां पर स्त्रियों का सम्मान नहीं किया जाता है वहां से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। बड़े बुजुर्ग घर की नींव होते हैं। जिन घरों में बुजुर्गों का सम्मान नहीं किया जाता। जहां पर बड़े बुजुर्ग आंसू बहाते हैं। कहा जाता है कि ऐसे घरों में कभी भी सुख और संपन्नता का वास नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology tips for wealth doing these mistakes then maa lakshmi is unhappy there may be lack of money
घर आए भिक्षुक का अनादर करने वाले लोगों के यहां से मां लक्ष्मी रुठकर चली जाती हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घर आए भिक्षुक का अनादर
प्रत्येक धर्म में दान का विशेष महत्व बताया गया है। सनातन धर्म में भी दान का बहुत महत्व माना जाता है। यदि द्वार पर कोई जरुरतमंद व्यक्ति या भिक्षुक आए तो भूलकर भी उसका अपमान नहीं करना चाहिए। जिन घरों में निसहाय और निर्धन लोगों का साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। माना जाता है कि वहां पर कभी ईश्वर की कृपा नहीं होती है और ऐसे लोगों के घरों में दरिद्रता और दुखों का वास होता है।

विज्ञापन
astrology tips for wealth doing these mistakes then maa lakshmi is unhappy there may be lack of money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रतिदिन देर तक सोना-
सनातन धर्म में प्रातः जागने के लिए ब्रह्म मुहूर्त श्रेष्ठ बताया गया है। जिन घरों में लोग सूर्योदय के बाद भी देर तक सोते रहते हैं और संध्या को सूर्यास्त के समय सोते हैं और ईश्वर का स्मरण नहीं किया जाता है, वहां पर दरिद्रता का वास होता है। ऐसे लोगों को जीवन में धन संबंधित समस्याओं और अशांति का सामना करना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed