फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one more death in kashmir violencee

कश्मीर हिंसा में एक और की मौत, उपद्रवियों ने पंचायत घर और स्कूल फूंका

Thu, 17 Nov 2016 08:50 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 17 Nov 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
one more death in kashmir violencee
घाटी में हिंसा जारी - फोटो : PTI
घाटी में उपद्रवियों ने वीरवार को एक पंचायत घर और एक स्कूल को फूंक दिया। आंसू गैस के गोले लगने से घायल एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन


श्रीनगर के पुराने शहर में देर शाम कई वाहनों पर पथराव किए जाने से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। इस बीच घाटी में कई स्थानों पर दुकानें खुलीं। सड़कों पर सार्वजनिक वाहन भी देखे गए। 

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अरिगम गांव में उपद्रवियों ने पंचायत घर में आग लगा दी। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गांदरबल जिले में मिडिल स्कूल बुशारबुग को भी उपद्रवियों ने फूंक दिया। रात में सुरक्षा में तैनात शिक्षकों तथा चौकीदार ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एक शापिंग कांप्लेक्स जलकर राख

one more death in kashmir violencee
घाटी में तैनात जवान - फोटो : PTI
गांदरबल में ही एक शॉपिंग कांप्लेक्स भी जल गया। पुलिस आग के कारणों का पता लगा रही है। श्रीनगर के इलाहीबाग इलाके में दो नवंबर को आंसू गैस के गोले लगने से घायल बुजुर्ग गुलाम मोहम्मद खान की वीरवार सुबह स्किम्स में मौत हो गई।

बडगाम पुलिस ने सरकारी स्कूल हब्बर लस्सीपोरा को फूंकने के आरोप में दो उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने एक निजी स्कूल में भी तोड़फोड़ की थी। 

घाटी में वीरवार को कई इलाकों में सार्वजनिक वाहन चले। बैंकों में भारी भीड़ देखी गई। कुछ इलाकों में दुकानें भी खुलीं। हालांकि, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा पेट्रोल पंप बंद रहे। टीआरसी तथा बटमालू में कई स्टाल खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed