{"_id":"60e2f0498ebc3ec2025c7124","slug":"landlord-son-molested-teenager-together-with-cousin-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: किशोरी से मकान मालिक के बेटे ने चचेरे भाई संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: किशोरी से मकान मालिक के बेटे ने चचेरे भाई संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज
Mon, 05 Jul 2021 05:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Jul 2021 05:14 PM IST
सार
गुलरिहा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया, 27 जून की रात हुई घटना, रविवार की रात में केस, मामले की जांच कर रही पुलिस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाली 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आरोप है कि घर में अकेला पाकर मालिक के बेटे ने चचेरे भाई के साथ मिलकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार की रात तहरीर के आधार पर 18 वर्षीय गोविंद मौर्या और उनके मामा के बेटे 23 वर्षीय प्रदीप मौर्या के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना 27 जून की रात 11 बजे की है। दर्ज केस केस के मुताबिक, पीपीगंज इलाके का रहने वाला एक परिवार गुलरिहा में किराए का कमरे में रहता है। 27 जून को मां-पिता लड़की को किराए के ही कमरे में छोड़कर पिपराइच स्थित रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन
28 जून की शाम जब पति पत्नी वापस आए तो बेटी ने बताया कि 27 जून की रात लगभग 11 बजे बाथरूम जाने के लिए जगी तो उसी बीच मकान मालिक का लड़का अपने मामा के लड़के के साथ मिलकर जबरन छत पर उठा ले गया और बारी-बारी से दुष्कर्म किए।
परिवार वाले इज्जत और लोकलज्जा के डर से पहले शिकायत नहीं किए थे। रविवार को थाने पहुंचकर तहरीर दिए जिसके बाद पुलिस ने रात में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घर पर नहीं है। इंस्पेक्टर गुलरिहा विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।