{"_id":"5dfb95488ebc3e87d97f4096","slug":"officers-inspected-the-kumbh-mela-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुंभ बैठक की व्यवस्थाओं में जुटे अफसर, मेला स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुंभ बैठक की व्यवस्थाओं में जुटे अफसर, मेला स्थल का किया निरीक्षण
Fri, 20 Dec 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मेला स्थल पर निरीक्षण करते अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार कुंभ से पहले वृंदावन में आयोजित होने वाली कुंभ बैठक की तैयारियों में अब अधिकारी जुट गए हैं। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद शासन स्तर से जारी दिशानिर्देशों पर काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को इसकी समीक्षा के लिए मंडलायुक्त मथुरा आ रहे हैं।
वर्ष 2021 में वृंदावन में कुंभ बैठक का आयोजन होना है। दो दिसंबर को इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा की थी। प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर यहां व्यवस्थाएं करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसे देखते हुए अब सभी विभाग अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
बृहस्पतिवार को बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नगेंद्र प्रताप ने वृंदावन मेला स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा ब्रज तीर्थ विकास परिषद और लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की टीम ने बेलवन, डांगौली, पानीगांव रोड आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला की व्यवस्थाओं का खाका तैयार किया।

मेला स्थल पर किया निरीक्षण
बृज तीर्थ विकास परिषद के अधिशासी अभियंता ब्रजेश चंद्र मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पीके वार्ष्णेय, और आरबी सिंह ने पानीगांव मार्ग से लेकर यमुना केसी घाट तक निरीक्षण किया।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि डांगौली तिराहे से यमुना तक मेला स्थल के मद्देनजर सड़क का निर्माण कराया जाना है। यमुना में झूला पुल बनाया जाएगा। इसके मद्देनजर यह निरीक्षण किया जा रहा है। बेलवन से यमुना किनारे जाने वाले मार्ग को पक्का कराया जाएगा। शीघ्र ही इसको लेकर काम शुरू होगा।