फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder of wife and daughter, stabbed himself with a knife, It is not anyones fault, the only reason is me

UP: पत्नी-बेटी की हत्या...खुद पर चाकू से वार, पति ने सुसाइड नोट में लिखा- किसी कि गलती नहीं, सिर्फ वजह मैं हूं

Tue, 13 Feb 2024 05:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Feb 2024 05:38 AM IST
सार

Kanpur News: कर्ज से परेशान सनिगवां निवासी किराना दुकानदार ने खौफनाक कदम उठा लिया। एसने पत्नी और बच्ची की हत्या कर खुद के हाथ और पैर की नस काट ली। उसे गंभीर हालत में हैलट में भर्ती किया गया है। सुसाइड नोट में करीब छह लाख रुपये का कर्ज होने की बात लिखी है।

Murder of wife and daughter, stabbed himself with a knife, It is not anyones fault, the only reason is me
kanpur double murder and suicide case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां में एक किराना दुकानदार ने पत्नी और बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद को चाकू से घायल कर लिया। सोमवार दोपहर तक जब परिवार का कोई सदस्य घर के बाहर नहीं दिखा तो पड़ोसियों ने 112 पर सूचना दी। मुख्य दरवाजा तोड़कर पुलिस घर में दाखिल हु,  तो सबसे पहले किराना दुकानदार खून से लथपथ मिला।


वहीं, पास में ही जमीन पर बिछे गद्दे पर उसकी पत्नी व बेटी का शव पड़ा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दुकानदार को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया। दुकानदार की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने कर्जदारों से परेशान होकर जान देने की बात कही है।

चकेरी के कांशीराम कॉलोनी स्थित फेज-वन निवासी अर्जुन जायसवाल (40) अपनी पत्नी निशा जायसवाल (36) और पीजी में पढ़ने वाली इकलौती बेटी आशवी (04) के साथ तीन साल पूर्व अपने घर में रहने आया था। अर्जुन की भदौरिया मार्केट में किराना की दुकान है। चकेरी पुलिस के अनुसार वह पहले मेडिकल रिप्रजेंटेटिव था।

कर्जदारों के तगादे से था काफी परेशान
फिर नौकरी छोड़कर बेटी आशवी के नाम से जनरल स्टोर खोल लिया। घाटा होने पर कई सूदखोरों से करीब छह लाख रुपये कर्ज लिया था। कर्जदारों के तगादे व दबाव बनाने की वजह से वह काफी परेशान था। सोमवार दोपहर तक किसी के बाहर न निकलने पर पड़ोस में रहने वाली कंचन ने दरवाजे पर दस्तक दी।

विज्ञापन

घर के भीतर चारों तरफ फैला हुआ था खून
कोई हरकत न होने पर कंचन ने अन्य पड़ोसियों रमाकांत और गुड़िया रानी को सूचना दी। दोनों ने अनहोनी की आशंका के चलते डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा, तो घर के भीतर चारों तरफ खून फैला हुआ था। अर्जुन के हाथ व पैर पर कटे का निशान था और घाव से खून बह रहा था।

सुसाइड नोट में कर्जदारों से परेशान होने की बात लिखी
वहीं, निशा और आशवी का शव जमीन पर रखे गद्दे में पड़े थे। ऊपर से कंबल पड़ा हुआ था। वहीं, सूचना पर आला अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें कर्जदारों से परेशान होने की बात कही गई है।

कमरे में एक खाली शीशी मिली है
प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि अर्जुन ने पहले पत्नी और फिर बेटी की हत्या की, फिर खुद को घायल कर लिया। आशंका है कि बेटी को गला दबाकर मारा गया। पत्नी की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम से पता चलेगा। कमरे में एक खाली शीशी मिली है, उसकी भी जांच की जा रही है कि उसमें क्या था।

मैं जीना चाहता था पर कर्जगीरों ने नहीं जीने दिया
मैं जीना चाहता था पर कर्जगीरों ने जीने नहीं दिया। कर्जा था पर इतना नहीं कि मैं दे ना पाऊं, पर समय नहीं दिया। मैं मजबूर होकर आत्महत्या परिवार के साथ कर रहा हूं। इसमें किसी कि गलती नहीं, सिर्फ वजह मैं हूं। भगवान सबको खुश रखे। मैं सिर्फ अपनी पत्नी और बेटी का दोषी हूं... अर्जुन जायसवाल

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed