फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man kidppaes kid and make him acrobate

सर्कस दिखाने वाले ने किया बच्चे का अपहरण, बनाया लिल्ली घोड़ी

Sun, 19 Jun 2016 02:17 PM IST
ब्यूरो./अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो./अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Jun 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
man kidppaes kid and make him acrobate
आरोपी नट - फोटो : amar ujala

महज 30 रुपये का लालच देकर एक नट ने मासूम का अपहरण कर लिया। छह माह तक उससे भीख मंगवाई और साथ में मजदूरी भी करवाई। उसे लिल्ली घोड़ी बनाकर खेल दिखवाता था। यही नहीं, घर जाने के नाम पर मासूम की जमकर पिटाई करता था व उससे चार लाख रुपये लाने की बात भी कहता था। 

विज्ञापन


पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने काफी प्रयास के बाद शनिवार को बच्चे सकुशल उसके चंगुल से छुड़ाने के साथ ही आरोपी नट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से वह जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद ने बताया कि जैदपुर थानाक्षेत्र के ग्राम हरख के निवासी महाराज देवी शंकर के पुत्र महाराज उत्तरादित्य उर्फ मुन्नू (13) 4 दिसंबर 2015 को हरख में स्थित एक मांटेसरी स्कूल से घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी खेल दिखाने वाले एक नट ने बालक को तीस रुपये का लालच देकर उसे बहलाया-फुसलाया और वहां से हैदरगढ़ लेकर चला गया था। इसके बाद आरोपी बच्चे को वहां से लेकर उन्नाव पहुंचा। जहां पर बच्चे को करतब सिखाए और उसके बाद बांदा, हमीरपुर, कानुपर, इलाहाबाद जैसे शहरों में बच्चे से मेलों, बाजार व गांव-कस्बों में लिल्ली-घोड़ी व सर्कस दिखाता था।

बच्चे से मंगवाता था भीख

man kidppaes kid and make him acrobate
बेटे को पाने के बाद दुलार करती मां

आरोपी ने पूछताछ में बताया सर्कस का काम कभी-कभी होता था। इसलिए बच्चे से रोज भीख मंगवाता था और जरूरत पड़ने पर उससे मजदूरी भी करवाई। एएसपी दक्षिणी ने बताया कि जैदपुर पुलिस ने जब से बच्चे की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है तभी से उसे खोजने का प्रयास कर रही थी किन्तु कुछ पता नहीं चल रहा था। 

घूम-घूम कर एक जिले से दूसरे जिले में सर्कस दिखाने वाले नट का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर नहीं लगता था। लेकिन पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शनिवार की सुबह आरोपी रईस पुत्र हुसैन मोहम्मद निवासी चंदनखेड़ा जनपद उन्नाव को सफदरगंज थानाक्षेत्र में प्यारेपुर गांव के पास पकड़कर उसके चंगुल से बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया है। 

इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे एसओ जैदपुर अशोक कुमार, क्राइम ब्रांच सर्विलांस सेल से सुधीर सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, भीम सिंह, हरिनायन सिंह, जितेंद्र सिंह, संजीव सिंह आदि पुलिस टीम को एसपी अब्दुल हमीद ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed