फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kisan Andolan, Fear of ruckus at Datasinghwala border in Jind, about five thousand more farmers arrived

Kisan Andolan: जींद के दातासिंहवाला बॉर्डर पर बवाल की आशंका, रात में करीब पांच हजार से ज्यादा किसान पहुंचे

Wed, 14 Feb 2024 10:41 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Feb 2024 10:41 AM IST
सार

किसान आंदोलन के कारण जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर घमासान रहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा को देखते पूरी तैयारी कर ली है। किसानों ने भी बॉर्डर क्रॉस करने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
Kisan Andolan, Fear of ruckus at Datasinghwala border in Jind, about five thousand more farmers arrived
बॉर्डर पर खड़े किसानों के ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद में मंगलवार को दिनभर बवाल के बाद रात को आठ बजे दातासिंह वाला बॉर्डर पर शांति बनी। इसके बाद किसान अपने ट्रेक्टरों की तरफ लौट गए और खाना खाकर सो गए। रात को लगभग 11 बजे किसानों ने बैठक करके सुबह दस बजे बॉर्डर क्रॉस करने की रणनीति बनाई। उधर पुलिस ने भी अपने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। जानकारी के अनुसार रात को करीब पांच हजार से ज्यादा किसान और बॉर्डर पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


आज दिनभर दातासिंह वाला बॉर्डर पर घमासान रहने की आशंका है। हर प्रकार की व्यवस्था पुलिस भी कर रही है। काफी संख्या में ग्रामीण भी दातासिंह वाला बॉर्डर की तरफ जा रहे हैं। यदि सरकार व किसानों के बीच समझौता होता है तो ही अब यह आंदोलन रुक सकता है, नहीं तो यह काफी आगे बढ़ जाएगा। दातासिंह वाला बाॅर्डर यदि किसानों ने क्रॉस कर दिया तो फिर दिल्ली तक उनको रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार सभी फसलों पर एमएसपी का कानूनी दर्जा दे सरकार : कंडेला
सर्वजातीय खाप के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों की एमएसपी का सभी फसलों पर कानूनी दर्जा दिया जाए और कृषि के लिए स्वामीनाथन की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू किया जाए। किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सभी के कर्ज माफ किए जाएं। कंडेला ने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा है कि किसानों को शांतिपूर्ण आंदोलन करने से रोका जा रहा है।



लोकतंत्र में आंदोलन करने का सबको अधिकार है। कंडेला ने कहा है कि अगर किसानों के साथ किसी प्रकार का कोई अन्याय होता है तो सर्वखाप व किसान संगठन किसानों के साथ है। इस बारे में सभी को एकजुट करने के लिए संपर्क किया जा रहा है। कंडेला ने किसान नेताओं व सरकार से बातचीत के तरीके से इन मांगों पर पूरी तरह से विचार करना चाहिए ताकि आंदोलन शांति तरीके से चले। खाप पंचायतें हर आंदोलन में शांति चाहती है के शांतिपूर्वक तरीके से करने के पक्ष में रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed